JSW इंडियन मार्केट में अपनी धाकड़ एसयूवी को लाने की तैयारी कर रही है। इसका नाम जैको J5 है। इस एसयूवी की टक्कर हुंडई क्रेटा, टाटा सिएरा और होंडा एलिवेट जैसी एसयूवी से होगी।
गजब का लुक
टेस्टिंग के दौरान नजर आई जैको J5 पूरी तरह से कैमोफ्लाज से ढकी हुई थी। इसके फोटो को मोटरऑक्टेन ने शेयर किया है। हालांकि, इसके डिजाइन से साफ है कि भारत में आने वाला मॉडल ग्लोबल मार्केट में बिकने वाली J5 जैसा ही हो सकता है। इसमें खास तरह की हेडलाइट्स, टेललाइट्स, ग्रिल और रियर स्पॉयलर देखने को मिलते हैं। टेस्टिंग में दिखी एसयूवी हाइब्रिड वर्जन हो सकती है क्योंकि इसके फ्रंट ग्रिल में वर्टिकल स्लैट्स नजर आए हैं। इसके उलट EV मॉडल में बंद ग्रिल मिलती है।
क्रेटा समेत इन एसयूवी से मुकाबला
जैको J5 को कंपनी की मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में एंट्री के तौर पर देखा जा रहा है। इसका मुकाबला क्रेटा, सिएरा, कुशाक, टाइगुन और एलिवेट जैसी SUVs से होगा। खास बात यह है कि इसमें हाइब्रिड पावरट्रेन भी मिलने की उम्मीद है। इस वजह से यह ग्रैंड विटारा, विक्टोरिस और हाइराइडर जैसी हाइब्रिड एसयूवी को भी टक्कर दे सकती है। इंटरनैशनल मार्केट में J5 के हाइब्रिड मॉडल में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.83kWh मोटर मिलती है। दोनों को मिलाकर यह करीब 224bhp की पावर और 295Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का एक वर्जन करीब 145bhp और 210Nm आउटपुट के साथ भी मिलता है।
EV वर्जन भी हो सकता है लॉन्च
जैको J5 का इलेक्ट्रिक वर्जन भी इंटरनैशनल मार्केट में उपलब्ध है। इसमें 58.9kWh बैटरी पैक मिलता है और कंपनी करीब 400km की रेंज क्लेम करती है। उम्मीद है कि इस इलेक्ट्रिक मॉडल को भी भारत में लॉन्च किया जा सकता है। फीचर्स की बात करें, तो भारत आने वाली J5 में 13.2-इंच इन्फोटेनमेंट स्क्रीन, 8.8-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, 8-स्पीकर सोनी ऑडियो सिस्टम, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। सेफ्टी के लिए 7 एयरबैग, 540-डिग्री कैमरा, TPMS और ADAS जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।
जैको J5 पर बेस्ड एसयूवी को भारत में 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी ICE वर्जन की ऑन-रोड कीमत मुंबई में करीब 13 लाख से 22 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.