राजस्थान NEET UG 2026-27 काउंसलिंग का पहला चरण 12 अगस्त से शुरू हो चुका है। MBBS-BDS प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 17 अगस्त है। सीट अलॉटमेंट 22 अगस्त को होगा, जबकि 23-27 अगस्त तक स्लॉट के आधार पर रिपोर्टिंग होगी।
राज्य में कम फीस वाली कितनी सीटें
राज्य में कम फीस वाली सीट्स की बात करें, तो राज्य में 33 सरकारी मेडिकल कॉलेज में 3735 सीट्स हैं, जबकि 18 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में 3700 सीट्स हैं। हालांकि, सरकारी कॉलेजों की 3735 में से महज 2274 ही सरकारी यानी काफी कम फीस वाली सीट्स हैं, जबकि सरकारी कॉलेज में 991 मैनेजमेंट और 468 एनआरआई कोटे से सीट्स हैं।
बीडीएस की कम फीस वाली कितनी सीटें
वही, बीडीएस की बात की जाए, तो महज 86 सीटें सरकारी यानी कम फीस वाली हैं। ऑल इंडिया 15 फीसदी (सेंट्रल) कोटा काउंसलिंग में भी करीब 1000 सीट्स एमबीबीएस और डेंटल की सरकारी फीस वाली शामिल हैं। इसके अलावा प्रदेश में 33 सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं, जबकि दो सरकारी डेंटल कॉलेज हैं। जबकि प्राइवेट कॉलेज एमबीबीएस के 18 और डेंटल के 15 सीटें हैं।
एमबीबीएस की कितनी फीस
बताते चलें कि राजस्थान में फीस को लेकर अभी तक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन बीते सालों के ट्रेंड को देखें, तो हर साल करीब 5 फीसदी के आसपास बढ़ोतरी होती है। बीते साल की फीस के अनुसार अनुमान लगाया जाए तो सरकारी कॉलेज से सरकारी यानी कम फीस वाली सीट पर करीब 5 लाख रुपए में पूरी एमबीबीएस हो जाती है। सरकारी कॉलेज में मैनेजमेंट कोटा पर यह फीस करीब 45 लाख से ज्यादा है। वहीं, एनआरआई सीट पर पुराने सरकारी कॉलेजों में 1.45 करोड़ रुपए है, जबकि राजमेस से चल रहे सरकारी मेडिकल कॉलेज में एनआरआई की फीस 1.25 करोड़ के आसपास है। निजी मेडिकल कॉलेज में यह फीस 90 लाख से डेढ़ करोड़ के आसपास तक है।
17 अगस्त है आवेदन की अंतिम तारीख
जैसा कि राजस्थान NEET UG 2026-27 काउंसलिंग का पहला चरण 12 अगस्त से शुरू हो चुका है। MBBS-BDS प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 17 अगस्त है। सीट अलॉटमेंट 22 अगस्त को होगा, जबकि 23-27 अगस्त तक स्लॉट के आधार पर रिपोर्टिंग होगी।
आवेदन प्रक्रिया की बात करें, तो अभ्यर्थियों को आवेदन के दोनों भाग (पार्ट 1 और पार्ट 2) भरना अनिवार्य है। इसके बिना आवेदन प्रक्रिया अधूरी मानी जाएगी। ऑनलाइन आवेदन और रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 (शाम 4:00 बजे तक) तय की गई है। वहीं, फॉर्म को पूरी तरह अपलोड करने के लिए 17 अगस्त की रात 8:00 बजे तक का समय दिया गया है। सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 2500 रुपये और राजस्थान के मूल निवासी SC/ST उम्मीदवारों के लिए 1500 रुपये निर्धारित है।
महत्वपूर्ण तिथियां (पहले चरण के लिए)
– ऑनलाइन आवेदन शुरू: 12 अगस्त 2026
– प्रॉविजनल सीट मैट्रिक्स जारी होना: 13 अगस्त 2026
– आवेदन और रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 17 अगस्त 2026 (शाम 04:00 बजे तक)
– ऑनलाइन आवेदन (पार्ट 1 और पार्ट 2) सबमिट करने की अंतिम तिथि: 17 अगस्त 2026 (रात 08:00 बजे तक)
– सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करना: 14 अगस्त से 20 अगस्त 2026 (शाम 06:00 बजे तक)
– ऑनलाइन चॉइस फिलिंग: 14 अगस्त से 20 अगस्त 2026 (रात 11:55 बजे ऑटो-लॉक)
– प्रथम चरण का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट: 22 अगस्त 2026
– ट्यूशन फीस जमा करना: 23 अगस्त से 27 अगस्त 2026 (दोपहर 03:30 बजे तक)
– अलॉटेड कॉलेज डेस्क (SMS मेडिकल कॉलेज, जयपुर) पर रिपोर्टिंग: 23 अगस्त से 27 अगस्त 2026 (शाम 06:00 बजे तक, स्लॉट के आधार पर)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.