- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Masik Rashifal (Monthly Horoscope) | October Rashifal 2026, Monthly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Sagittarius Gemini Cancer Singh Rashi Meen Libra Leo Aries Taurus Kanya Scorpio And Other Signs
- कॉपी लिंक
अक्टूबर में धनु राशि वालों की रुकी हुई आमदनी दोबारा शुरू हो सकती है और विदेश से जुड़े काम में ऑर्डर बढ़ने के योग हैं। मकर और कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कन्या राशि के लोगों को नौकरी के इंटरव्यू में सफलता मिलने की संभावना है। सिंह राशि वालों को नए सौदों और प्रॉपर्टी से फायदा हो सकता है। वृष राशि के लोगों के लिए नए क्लाइंट जुड़ने और प्रमोशन की चर्चा बनने के संकेत हैं। तुला राशि वालों को विदेश से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं मेष राशि के लोगों का फंसा पैसा वापस मिलने और करियर में बड़ी जिम्मेदारी मिलने के योग हैं।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- ग्रहों की अच्छी स्थिति आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगी। लंबे समय से जिस काम की इच्छा थी, उससे जुड़ा रास्ता खुल सकता है। सही लोगों का मार्गदर्शन मिलने से फैसले लेना आसान होगा। व्यक्तित्व में निखार आएगा और लोग आपकी बातों को महत्व देंगे। परिवार में रुके काम, बंटवारे या कागजी मामलों में राहत मिल सकती है। फंसा हुआ पैसा या पेमेंट वापस मिलने की भी संभावना है। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नई दिशा तय करने और भविष्य के लिए मजबूत आधार बनाने का समय है। नेगेटिव- परिस्थितियां अनुकूल हैं, फिर भी जल्दबाजी से बचना जरूरी होगा। काम बिगड़ने की आशंका आपको बेचैन कर सकती है। मित्रों, सहकर्मियों या रिश्तेदारों के साथ गलतफहमी होने की स्थिति भी बन सकती है। ऑफिस और सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते समय संतुलन रखें, ताकि मान-सम्मान प्रभावित न हो। जोश में जरूरत से ज्यादा खर्च करने पर बाद में पैसों की कमी महसूस हो सकती है। दूसरों की जिम्मेदारियां अपने ऊपर लेने से पहले समय और क्षमता जरूर देखें। जरूरत से ज्यादा बोझ लेने पर मानसिक दबाव बढ़ेगा।
करियर- कामकाज में नई दिशा और गति मिलने की संभावना है। जरूरी फैसलों को बेवजह न टालें, लेकिन पूरी जांच किए बिना बड़ा निवेश भी न करें। नई तकनीक, नए तरीके या नए प्रोडक्ट से तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। आगे चलकर कोई महत्वपूर्ण मीटिंग, डील या फैसला आपके पक्ष में जाने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को पहचान के साथ बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। टीम लीड करने का मौका भी बन सकता है। साथ काम करने वालों से टकराव न हो, इसका ध्यान रखें। परिवार- रिश्तों में मिठास और आपसी समझ बढ़ेगी। जीवनसाथी आपकी बात सुनेंगे और कई मामलों में साथ देंगे। पहले से दूरी या तनाव है तो उसे कम करने का अच्छा मौका मिलेगा। अविवाहित लोगों के लिए कोई नई मुलाकात खास बन सकती है। गुस्सा या चंचल व्यवहार रिश्तों में खटास ला सकता है, इसलिए संयम रखें। पार्टनर या परिवार के सामने किसी दूसरे व्यक्ति से तुलना न करें। छोटी यात्राएं और साथ बिताया गया समय रिश्तों को मजबूत करेगा। हेल्थ- सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन बीच-बीच में छोटे उतार-चढ़ाव रह सकते हैं। काम, यात्रा और तनाव की वजह से थकान या सुस्ती महसूस होगी। इसका असर मूड और काम करने की क्षमता पर भी पड़ सकता है। यात्रा के दौरान सावधानी रखें और जल्दबाजी में वाहन न चलाएं। मोबाइल देखते हुए ड्राइविंग बिल्कुल न करें। खानपान संतुलित रखें और देर रात भारी भोजन कम करें। बहुत मीठा और तला हुआ भोजन भी सीमित रखें। पुरानी बीमारी वाले लोग दवा और दिनचर्या नियमित रखें। सुबह या शाम टहलने से मानसिक हल्कापन महसूस होगा।

वृष – पॉजिटिव- आपकी सोच साफ रहेगी और फैसले ज्यादा मजबूत होंगे। पुराने रुके हुए काम आगे बढ़ने लगेंगे। नई योजना को सही दिशा मिलने की संभावना है। शुरुआती दिनों में किसी सही संपर्क की मदद से काम बन सकता है। आगे यात्रा या स्थान परिवर्तन से जुड़ी बाधा कम होगी। फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को भी फायदा हो सकता है। करियर को लेकर तस्वीर पहले से साफ होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा और बाद के दिनों में काम की रफ्तार भी बढ़ेगी। नेगेटिव- मानसिक दबाव कुछ ज्यादा रह सकता है। घर या इलाज से जुड़े अचानक खर्च चिंता बढ़ा सकते हैं। ऑफिस में मतभेद होने से काम की गति प्रभावित होगी। जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास किसी गलती का कारण बन सकता है। बातचीत में कठोर शब्दों से बचें, वरना टकराव बढ़ सकता है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर भी चिंता हो सकती है। नींद कम होने से थकान बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय में जल्दबाजी नुकसान कर सकती है, इसलिए आखिरी फैसला पूरी जानकारी के बाद ही लें।
करियर- बिजनेस में अच्छे अवसर मिलेंगे और विस्तार की चर्चा हो सकती है। नए क्लाइंट जुड़ने की संभावना है। पार्टनरशिप में सभी शर्तें साफ रखें, वरना आगे विवाद हो सकता है। कानूनी कागज या प्रक्रिया में कुछ रुकावट आ सकती है। फाइनेंस, सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। नौकरी में वरिष्ठों का सहयोग रहेगा। शुरुआत में टारगेट बढ़ सकता है। आगे प्रमोशन या नई जिम्मेदारी की चर्चा होने की संभावना है। बाद में टीम का तालमेल सुधरेगा और काम ज्यादा स्थिर होगा। परिवार- रिश्तों में मिठास बनी रहेगी और पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं। जीवनसाथी की किसी जिद के कारण कुछ समय तनाव रहेगा। शुरुआत में छोटी बात पर बहस होने की आशंका है। आगे प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा और साथ घूमने का मौका मिल सकता है। अविवाहित लोगों को कोई प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार के साथ समय बढ़ेगा। धीरे-धीरे भरोसा मजबूत होगा और घर का माहौल भी शांत रहेगा। हेल्थ- तनाव की वजह से नींद प्रभावित हो सकती है। थकान और सिर भारी रहने की शिकायत भी रहेगी। घर के बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान देना पड़ सकता है। पेट से जुड़ी परेशानी उभर सकती है। ज्यादा स्क्रीन टाइम बेचैनी बढ़ाएगा। चाय और कॉफी ज्यादा लेने से नींद और खराब हो सकती है। दिनचर्या व्यवस्थित होने के बाद ऊर्जा में सुधार महसूस होगा और सेहत बेहतर लगेगी।

मिथुन – पॉजिटिव– सोच स्पष्ट होगी और अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने की क्षमता बढ़ेगी। आप तेजी से फैसले ले पाएंगे और नए अवसर पहचान सकेंगे। रिसर्च और पढ़ाई से जुड़े लोगों को अच्छे नतीजे मिलने की संभावना है। भाइयों के साथ कोई पुराना विवाद है तो बातचीत से समाधान निकल सकता है। सामाजिक और धार्मिक गतिविधियां बढ़ेंगी और नए संपर्क बनेंगे। सही समय पर उठाया गया कदम आर्थिक लाभ बढ़ा सकता है। आपकी पहचान और प्रभाव भी मजबूत होगा। नेगेटिव- काम बढ़ने के साथ समय की कमी महसूस होगी। इससे बेचैनी और मानसिक दबाव बढ़ सकता है। मूड जल्दी बदलने से लोगों की छोटी बातें भी ज्यादा चुभ सकती हैं। आर्थिक फैसले जल्दबाजी में लेने से नुकसान होने की आशंका है। बच्चों को दूर पढ़ाई के लिए भेज रहे हैं तो सुरक्षा और व्यवस्था अच्छी तरह जांच लें। भावनात्मक स्थिति में कोई बड़ा फैसला न करें। बातचीत से तनाव बढ़ सकता है, इसलिए प्रतिक्रिया देने से पहले रुकें। शांत सोच रखने से नुकसान रोक पाएंगे।
करियर- तरक्की के अवसर बढ़ेंगे, लेकिन हर फैसला सोच-समझकर लेना होगा। नया काम शुरू कर रहे हैं तो पहले रणनीति स्पष्ट रखें। शिक्षा, मीडिया, रिसर्च, मार्केटिंग और कंसल्टिंग से जुड़े लोगों को फायदा मिलेगा। जरूरी दस्तावेज पढ़े बिना साइन न करें। नेटवर्किंग से नए काम बनने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है और अधिकारी उनके काम की सराहना कर सकते हैं। आगे बदलाव का कोई विकल्प भी सामने आएगा। काम समय पर पूरा किया तो उन्नति के रास्ते मजबूत होंगे। परिवार- घर में कुछ तनाव हो सकता है और पति-पत्नी के बीच तकरार बढ़ने की स्थिति बनेगी। गुस्से में कही बात मामला बिगाड़ सकती है। बच्चों पर भी घर के माहौल का असर पड़ सकता है, इसलिए संवाद बनाए रखें। आगे बातचीत से गलतफहमियां कम होंगी। युवा प्रेम संबंधों की वजह से पढ़ाई या करियर की अनदेखी न करें। विवाह से जुड़ी बातचीत आगे बढ़ सकती है। धैर्य और सम्मान बनाए रखने से घर में शांति लौटेगी। हेल्थ- सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन मानसिक थकान बढ़ सकती है। काम का तनाव ऊर्जा कम करेगा। माइग्रेन, सिरदर्द, गैस या एसिडिटी जैसी परेशानी बढ़ने की आशंका है। पुरानी बीमारी वाले लोग जांच टालने से बचें। जोखिम वाले काम और तेज वाहन चलाने से दूरी रखें। योग और ध्यान मानसिक राहत दे सकते हैं। हल्का व्यायाम और पर्याप्त आराम शरीर और मन दोनों को संभालने में मदद करेगा।

कर्क – पॉजिटिव- शुरुआत में किसी बात को लेकर चल रहा असमंजस खत्म होगा और आप एक स्पष्ट फैसले पर टिक पाएंगे। परिवार से भावनात्मक सहयोग बढ़ेगा। घर में किसी कार्यक्रम की तैयारी हो सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लोग आपकी राय को महत्व देंगे। आगे बचत पर फोकस बढ़ेगा और आर्थिक संतुलन बेहतर होगा। खुद को बेहतर बनाने की दिशा में भी प्रगति होगी। लंबे समय के लक्ष्य तय होंगे और काम का रास्ता साफ दिखाई देगा। घर की जिम्मेदारियां भी ज्यादा व्यवस्थित होंगी। नेगेटिव- काम और घर का दबाव एक साथ बढ़ने से थकान और चिड़चिड़ापन हो सकता है। घरेलू खर्च बढ़ने से बजट पर दबाव आएगा। बच्चों और रिश्तेदारों पर भी खर्च होने की संभावना है। किसी की गलत या कठोर बात से मन दुख सकता है। बहुत ज्यादा अपेक्षा रखने पर निराशा होगी। छोटे काम लगातार टलते रहे तो तनाव बढ़ सकता है। बातचीत में तीखे शब्द विवाद बढ़ा सकते हैं। खुद को लगातार व्यस्त रखने से मन भारी रहेगा, इसलिए अपने लिए भी समय निकालें।
करियर- जिम्मेदारी बढ़ेगी और आपके काम की समीक्षा हो सकती है। बिजनेस में स्थिर लाभ बना रहेगा। निवेश की योजना बन सकती है, लेकिन सभी शर्तें लिखित में रखना जरूरी होगा। काउंसलिंग, लेखन, रियल एस्टेट, होटल और शिक्षा से जुड़े कामों में फायदा बढ़ सकता है। पार्टनरशिप में पारदर्शिता रखें। नौकरी में वरिष्ठों का भरोसा बढ़ेगा। आगे कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है और यही जिम्मेदारी भविष्य में पद बढ़ने का कारण बन सकती है। परिवार- दांपत्य में भरोसा और भावनात्मक समझ बढ़ेगी। जिम्मेदारियां बांटने से घर का दबाव कम महसूस होगा। प्रेम संबंधों में जुड़ाव बढ़ेगा, लेकिन जरूरत से ज्यादा अपेक्षा गलतफहमी पैदा कर सकती है। बातचीत में कटुता से बचें। अविवाहित लोगों के लिए भरोसेमंद रिश्ता सामने आ सकता है। आगे संबंध ज्यादा परिपक्व होंगे और घर में शांति बढ़ेगी। आपसी सम्मान बना रहेगा तो रिश्ते मजबूत होंगे। हेल्थ- सिरदर्द या माइग्रेन परेशान कर सकता है। आंखों में थकान भी बढ़ने की संभावना है। मौसम बदलने से सर्दी-खांसी हो सकती है। नींद कम होने पर ऊर्जा गिरेगी और चिड़चिड़ापन बढ़ेगा। इसका असर पेट पर भी पड़ सकता है। योग या प्राणायाम से राहत मिल सकती है। कुल मिलाकर सेहत संभली रहेगी, लेकिन तनाव ज्यादा हुआ तो शरीर भारी महसूस होगा। लंबे समय तक लगातार बैठे रहने से गर्दन और पीठ में दर्द बढ़ सकता है।

सिंह – पॉजिटिव- सकारात्मक सोच आपको नई दिशा देगी। पैसा और निवेश संभालने की समझ बढ़ेगी। कोई नया साधन या योजना शुरू हो सकती है। घर बदलने, मकान खरीदने या घर में सुधार से जुड़ा काम आगे बढ़ सकता है। पुराने अनुभवों पर विचार करने से फैसले ज्यादा साफ होंगे। मेहनत से कठिन काम भी पूरे कर पाएंगे। घर और समाज में आपकी विश्वसनीयता बढ़ेगी। लोग आपकी राय को महत्व देंगे। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और नए लक्ष्य तय होंगे। नेगेटिव- काम और जिम्मेदारियों की अधिकता मानसिक थकान बढ़ा सकती है। अधूरी फाइलें और देरी बेचैनी का कारण बनेंगी। सरकारी कागज, किसी केस या जांच से जुड़े काम में सावधानी रखें। किसी मित्र की गलत सलाह आपको उलझा सकती है। विद्यार्थी कमजोर नतीजों से निराश न हों और कोशिश जारी रखें। बेवजह बहस से दूरी रखें। खर्च बढ़ने पर बजट प्रभावित होगा। काम समय पर पूरा नहीं किया तो दबाव बढ़ सकता है। अनुशासन से स्थिति संभल जाएगी।
करियर- कारोबार की योजनाओं को व्यवस्थित करने का अच्छा समय है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन बड़े जोखिम से बचना जरूरी होगा। नए सौदे मिल सकते हैं, जिनसे आमदनी बढ़ेगी। जमीन-जायदाद से जुड़े काम में फायदा होने की संभावना है। नौकरी में लक्ष्य पूरा करने पर वरिष्ठों का भरोसा बढ़ेगा। सरकारी नौकरी वाले लोग संदिग्ध गतिविधियों से दूरी रखें। टीम में अनुशासन बनाए रखें। पेमेंट, टैक्स और दस्तावेज सही रखने से किसी जांच या सवाल में परेशानी नहीं होगी। परिवार- पति-पत्नी के बीच हल्की नोकझोंक हो सकती है, लेकिन बातचीत से मामला संभल जाएगा। घर के बुजुर्गों की सेहत और जरूरतों पर ध्यान देना होगा। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी। दूरी या अधूरी बातचीत गलतफहमी पैदा कर सकती है, इसलिए साथी से साफ बात करें। उन्हें नजरअंदाज करने से तनाव बढ़ सकता है। घर में खर्च और जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा होगी। मिलकर फैसला करने से समाधान निकलेगा। संयम रखने से घर की शांति बनी रहेगी। हेल्थ- सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। मानसिक तनाव और थकान के कारण पीठ या दिल से जुड़ी हल्की परेशानी महसूस हो सकती है। अपनी क्षमता से ज्यादा काम न लें। महिलाओं को सेहत पर खास ध्यान देने की जरूरत होगी। साफ-सफाई में कमी से इंफेक्शन की आशंका बढ़ सकती है। नियमित वॉक और हल्का व्यायाम फायदेमंद रहेगा। सादा भोजन और समय पर नींद जरूरी होगी। दर्द या चक्कर बढ़े तो डॉक्टर से सलाह लें।

कन्या – पॉजिटिव– व्यस्तता काफी रहेगी, फिर भी नतीजे अच्छे मिलने की संभावना है। आप साफ समझ पाएंगे कि कौन सा काम जरूरी है और किसे छोड़ना बेहतर होगा। कोई इच्छा पूरी होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार और समाज में सम्मान भी बढ़ सकता है। धीरे-धीरे भविष्य के लिए मजबूत आधार तैयार होगा। काम में स्थिरता आएगी और आमदनी का रास्ता ज्यादा स्पष्ट होगा। किसी पुराने प्रयास का फायदा मिलने से भरोसा बढ़ेगा। नेगेटिव- जरूरत से ज्यादा सावधानी और हर चीज को नियंत्रित करने की कोशिश मानसिक थकान बढ़ाएगी। खर्च सामान्य रहेगा, लेकिन कुछ भुगतान एक साथ सामने आ सकते हैं। कभी-कभी लगेगा कि समय आपका साथ नहीं दे रहा, जबकि असल में नतीजे धीरे-धीरे बन रहे होंगे। कठोर शब्द और जिद रिश्तों में दूरी पैदा कर सकते हैं। किसी काम में देरी होने पर आलोचना भी सुननी पड़ सकती है। व्यवहार में नरमी रखने से तनाव कम होगा और परिस्थितियां संभलेंगी।
करियर- अपनी योजनाओं को लागू करने का समय है, लेकिन तैयारी पूरी रखें। बड़े काम शुरू करने से पहले जरूरी जानकारी जुटाएं। खर्च और कमाई के बीच संतुलन बनाएंगे तो लाभ बढ़ेगा। तकनीकी, लेखा, शिक्षा, हेल्थ और सर्विस सेक्टर में अवसर मिल सकते हैं। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए रिकॉर्ड और काम की गुणवत्ता मजबूत रखें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को इंटरव्यू में सफलता मिलने की संभावना है। दस्तावेज और रिकॉर्ड सही होंगे तो काम तेजी से आगे बढ़ेगा और पहचान बनेगी। परिवार- दांपत्य में छोटे मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मामला ज्यादा नहीं बढ़ेगा। किसी तीसरे व्यक्ति को बीच में लाना परेशानी बढ़ा सकता है। घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह से फैसले आसान होंगे। अविवाहित लोग दिखावे वाले रिश्तों से दूरी रखें। घर के किसी काम पर खर्च हो सकता है। प्रेम संबंधों में सम्मान बनाए रखना जरूरी होगा। खुली बातचीत से घर का माहौल सुरक्षित और शांत बना रहेगा। हेल्थ- भागदौड़ के कारण पाचन और थकान की समस्या बढ़ सकती है। काम के बीच ब्रेक नहीं लेने पर कमजोरी महसूस होगी। कम पानी पीने से सिर भारी रह सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। ऊंची जगह या जल्दबाजी में काम करने से चोट लगने की आशंका है। हल्का व्यायाम और सादा भोजन फायदेमंद रहेगा। नींद नियमित रखेंगे तो ऊर्जा बनी रहेगी और शरीर बेहतर महसूस करेगा।

तुला – पॉजिटिव- आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपने फैसलों पर टिके रहेंगे। कामकाज में स्थिरता आएगी। कठिन काम भी धैर्य और मेहनत से पूरे कर पाएंगे। परिवार के किसी सदस्य की समस्या सुलझाने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। विदेश से जुड़ी कोई अच्छी खबर या आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। सुख-सुविधा की कोई चीज खरीदने की योजना बनेगी। आपका संतुलित व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा और सम्मान बढ़ेगा। नेगेटिव- जल्दबाजी में लिया फैसला बाद में दबाव बढ़ा सकता है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर खर्च करें। हर इच्छा पर तुरंत पैसा लगाना सही नहीं होगा। मित्र या रिश्तेदार को दिया गया उधार परेशानी बन सकता है। बच्चों की पढ़ाई और व्यवहार को लेकर शांत तरीके से बातचीत करें। किसी की आलोचना मन को दुखी कर सकती है, लेकिन उसे लंबे समय तक मन में न रखें। प्रतिक्रिया देने से पहले रुकना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
करियर- निवेश या नया काम शुरू करने से पहले पूरी जांच करें। अनुभवी लोगों की राय उपयोगी साबित होगी। जो काम पहले से चल रहा है, उसे और मजबूत करें। रचनात्मक, मीडिया, कला, होटल या पब्लिक डीलिंग से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में काम समय पर और साफ तरीके से पूरा करें। अनुशासन और जिम्मेदारी आपकी पहचान बनेगी। नियम और प्रक्रिया की अनदेखी न करें। दस्तावेज और रिपोर्टिंग मजबूत रखना जरूरी होगा। परिवार- घर का माहौल सामान्य से बेहतर रहेगा। जीवनसाथी सहयोग करेंगे, लेकिन उन्हें पर्याप्त समय देना जरूरी होगा। परिवार के बड़े फैसले में आपकी राय महत्वपूर्ण रहेगी। प्रेम संबंधों में दोस्तों के हस्तक्षेप से बचें। किसी तीसरे व्यक्ति की बात पर भरोसा करने के बजाय सीधे पार्टनर से बात करें। अविवाहित लोग जल्दबाजी में रिश्ता तय न करें। परिवार की भावनाओं का सम्मान करने से रिश्तों में स्थिरता बढ़ेगी। हेल्थ- ऊर्जा बनी रहेगी, लेकिन ज्यादा काम की वजह से थकान हो सकती है। मौसम बदलने से सर्दी, खांसी या गले में परेशानी होने की आशंका है। गर्म पानी और सामान्य घरेलू देखभाल राहत दे सकती है। एसिडिटी से बचने के लिए देर रात भारी भोजन न करें। नियमित वॉक और हल्का व्यायाम रखें। वाहन सावधानी से चलाएं। ब्लड प्रेशर या शुगर की समस्या है तो दवा और जांच समय पर करते रहें। पर्याप्त नींद से शरीर बेहतर रहेगा।

वृश्चिक – पॉजिटिव- जीवन की दिशा को लेकर स्पष्टता बढ़ेगी और आप अपनी जरूरतों को प्राथमिकता देना सीखेंगे। लंबे समय से बना भ्रम कम होगा। कुछ नए काम शुरू हो सकते हैं, लेकिन लक्ष्य तक पहुंचने के लिए मेहनत करनी होगी। घर के नवीनीकरण की योजना है तो वास्तु के अनुसार छोटे बदलाव करने पर विचार कर सकते हैं। घर में किसी मांगलिक काम की योजना बन सकती है। किसी रिश्तेदार के यहां जाने का निमंत्रण भी मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नेगेटिव- घर और निजी कामों के बीच तालमेल बनाना कुछ कठिन रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य होने के कारण सोच-समझकर खर्च करना जरूरी है। दिखावे के लिए कर्ज लेने से बचें। कभी-कभी महसूस होगा कि भाग्य साथ नहीं दे रहा, लेकिन समय के साथ परिस्थितियां व्यवस्थित होती जाएंगी। पड़ोसियों से विवाद न करें। शक और वहम मानसिक परेशानी बढ़ा सकते हैं। संतान को सही मार्गदर्शन दें और गुस्से में कोई फैसला न लें।
करियर- कारोबार में अच्छे अवसर सामने आएंगे। दोबारा योजना बनाकर और नए विचार अपनाकर आगे बढ़ सकते हैं। पुराने तरीके बदलना फायदेमंद रहेगा, लेकिन सोच-विचार में इतना समय न लगाएं कि अवसर निकल जाए। स्टाफ का सहयोग मिलेगा और काम धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। बड़े लाभ के लिए जोखिम न लें। लेनदेन में सावधानी जरूरी होगी। नौकरी में नई जिम्मेदारी या नई भूमिका मिल सकती है, जिससे आपकी नेतृत्व क्षमता सामने आएगी। नियम और दस्तावेज पूरे रखने से भरोसा और नतीजे दोनों बेहतर होंगे। परिवार- कुछ रिश्ते मजबूत होंगे, जबकि कुछ लोग स्वाभाविक रूप से दूर हो सकते हैं। विवाहित लोगों को जीवनसाथी की स्वतंत्रता और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन रखना होगा। परिवार में आपकी राय को महत्व मिलेगा, लेकिन कठोर शब्दों से बचें। पति-पत्नी के बीच किसी घरेलू मामले पर मतभेद हो सकता है। बाहरी व्यक्ति को बीच में न आने दें। प्रेम संबंधों में सम्मान बना रहेगा। अविवाहित लोग किसी रिश्ते को लेकर गंभीर हो सकते हैं, लेकिन फैसला धीरे और सोच-समझकर करें। हेल्थ- सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकता है। शुगर और ब्लड प्रेशर वाले लोग दवा और जांच नियमित रखें। तनाव और चिंता बढ़ने पर नींद और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। व्यवस्थित दिनचर्या, ध्यान और हल्का व्यायाम शरीर और मन को संतुलित रखेगा। भोजन में नमक, मीठा और तला हुआ कम रखें। जीवनसाथी की सेहत भी चिंता दे सकती है, इसलिए उनका भावनात्मक सहयोग करें।

धनु – पॉजिटिव- शुरुआत में कोई जरूरी काम बन सकता है, इसलिए सक्रिय रहें। घर और निजी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, फिर भी नतीजे अच्छे मिलेंगे। आमदनी का कोई रुका हुआ स्रोत दोबारा शुरू हो सकता है और पुराना उधार वापस मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़ी बात आगे बढ़ सकती है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क नई जानकारी और अवसर दिला सकता है। संतान से जुड़ा कोई शुभ काम होने से चिंता कम होगी। विदेश जाने के प्रयास में भी उम्मीद दिखाई दे सकती है। नेगेटिव- अपनी क्षमता का सही उपयोग करने के लिए अनुशासन जरूरी होगा। रिश्तों में तालमेल बनाए रखें और जल्दबाजी से बचें। उधारी और अनावश्यक लेनदेन से दूरी रखें, क्योंकि पैसा फंस सकता है। खर्च बढ़ेंगे और तुरंत कटौती करना मुश्किल होगा, फिर भी बजट सीमा तय करना जरूरी है। विद्यार्थियों को सोशल मीडिया और बेकार की गतिविधियों से दूरी रखनी चाहिए। आलस की वजह से कोई अवसर निकल सकता है। छोटी गलती भी बड़ी परेशानी बना सकती है, इसलिए सतर्क रहें।
करियर- अवसर मिलेंगे, लेकिन हर कदम सोच-समझकर उठाना होगा। प्रतिस्पर्धा रहेगी, फिर भी योजना बनाकर काम करने से अच्छे नतीजे मिलेंगे। काम की आंतरिक व्यवस्था या जगह में सुधार की जरूरत पड़ सकती है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की सलाह से नई उपलब्धि मिल सकती है। विदेश से जुड़े कारोबार में ऑर्डर बढ़ने की संभावना है। पार्टनरशिप फायदेमंद रह सकती है, लेकिन सभी शर्तें स्पष्ट रखें। ऑफिस की राजनीति से दूरी बनाएं। नौकरीपेशा लोगों को अधिकार या नई जिम्मेदारी मिल सकती है और तरक्की के संकेत भी बनेंगे। परिवार- घर में सामान्य रूप से शांति रहेगी। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव हो तो खुलकर बातचीत करें। परिवार की अनुमति से प्रेम संबंध विवाह की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। रिश्तेदारों के साथ गेट-टुगेदर होने से माहौल हल्का रहेगा। रिश्तों में ईमानदारी और भरोसा बनाए रखें। किसी तीसरे व्यक्ति का हस्तक्षेप न होने दें। साथ समय बिताने से छोटी परेशानियां बढ़ने से बचेंगी। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ता तय होने की चर्चा बढ़ सकती है, लेकिन अंतिम फैसला सोचकर लें। हेल्थ- स्वस्थ रहने के लिए दिनचर्या व्यवस्थित रखना जरूरी होगा। मौसम में बदलाव और प्रदूषण से बचाव रखें। खानपान साधारण रखें और देर रात भारी भोजन न करें। गर्म पानी और सामान्य घरेलू देखभाल उपयोगी हो सकती है। जरूरत होने पर उचित चिकित्सकीय सलाह लें। थकान ज्यादा हो तो पर्याप्त आराम करें। नियमित वॉक, हल्का योग और पर्याप्त नींद ऊर्जा बनाए रखने में मदद करेंगे। वाहन चलाते समय भी सावधानी रखें।

मकर – पॉजिटिव- अनुशासन और फोकस से अपने लक्ष्य पूरे करने का अवसर मिलेगा। चुनौतियां आएं तो अपनी क्षमता पर भरोसा रखें, समाधान निकल जाएगा। ठोस योजना से आर्थिक मामलों में सकारात्मक संकेत मिलेंगे। पुराने निवेश से फायदा हो सकता है। पैतृक संपत्ति या किसी विवाद में आपके प्रयास सफल हो सकते हैं। ज्यादातर काम समय पर पूरे होंगे। बच्चों की किसी उपलब्धि से खुशी मिलेगी। नेगेटिव- गुस्सा या आवेश बनते हुए काम बिगाड़ सकता है। व्यवहार में नरमी बनाए रखें। महत्वपूर्ण फैसले में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। घर की देखरेख या सुविधा की चीजों पर क्षमता से ज्यादा खर्च हो सकता है। किसी निजी समस्या की चिंता मन को परेशान करेगी। युवा जोश में ज्यादा कठोर रवैया न अपनाएं। समय का सही प्रबंधन करने से दबाव काफी कम होगा।
करियर- कारोबार में स्थिरता आएगी और पुराने मुद्दों का समाधान मिलेगा। नया काम शुरू करने से पहले स्पष्ट योजना बनाना जरूरी होगा। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा, लेकिन आर्थिक फैसले जांचकर ही करें। विदेशी संपर्क और डिजिटल माध्यम से विस्तार कमाई बढ़ा सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी या प्रमोशन के संकेत हैं। अपनी प्राथमिकताएं पहले से तय करके चलेंगे तो काम ज्यादा व्यवस्थित रहेगा। परिवार- रिश्तों में प्रेम और संतुलन बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ नजदीकियां मजबूत होंगी। बच्चों की किसी गलत गतिविधि की जानकारी मिले तो गुस्से से नहीं, समझदारी से बात करें। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ता आगे बढ़ाने का समय अनुकूल हो सकता है। घर में संवाद बढ़ाएं और एक-दूसरे की बात ध्यान से सुनें। संबंधों में मर्यादा बनाए रखना जरूरी होगा। हेल्थ- स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं, फिर भी छोटी परेशानियां बीच-बीच में परेशान कर सकती हैं। सिरदर्द, बुखार या गैस्ट्रिक समस्या उभर सकती है। महिलाओं को स्त्री स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी पर ध्यान देना होगा। खानपान और रहन-सहन बेहतर करें। नशे की आदत है तो उसे छोड़ने की कोशिश करें। हल्का व्यायाम, योग और समय पर नींद से सेहत संभली रहेगी।

कुंभ – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति आपके लिए सुखद परिस्थितियां बना रही है। बड़े लक्ष्य और दूर की योजनाओं पर ध्यान रहेगा। कुछ नया सीखने और अनुभव करने की इच्छा बढ़ेगी। नए काम शुरू होंगे, लेकिन लक्ष्य हासिल करने के लिए ज्यादा मेहनत भी करनी होगी। लोग आपकी राय को महत्व देंगे। कोई अच्छी खबर, नया अवसर या सम्मान मिलने की संभावना है। फंसा हुआ पैसा या दिया गया उधार वापस मिल सकता है। यात्रा और बाहरी संपर्क फायदेमंद रहेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम की योजना भी बन सकती है। नेगेटिव- शुरुआत में घर के रखरखाव या वाहन की सर्विस पर बड़ा खर्च आ सकता है। इससे बजट प्रभावित होगा। भाइयों के साथ संबंध मधुर रखें। गुस्सा, आवेश और जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास परेशानी पैदा कर सकता है। बहुत ज्यादा खुलकर बात करने पर लोग आपकी बात का गलत अर्थ निकाल सकते हैं। हर व्यक्ति पर तुरंत भरोसा न करें। कानूनी और कागजी कामों में देरी या उलझन हो सकती है। अधूरी जानकारी के आधार पर फैसला न लें।
करियर- कामकाज में प्रगति के संकेत हैं। कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। स्टाफ का सहयोग मिलेगा और काम आगे बढ़ेगा, हालांकि गति थोड़ी धीमी रह सकती है। ज्यादा लाभ की चाह में जोखिम लेने से बचें। लेनदेन में सावधानी जरूरी होगी। शिक्षा, ट्रेनिंग, कानून, मीडिया, ट्रैवल या विदेश से जुड़े कामों में फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन, ट्रांसफर या नई जिम्मेदारी के योग हैं। अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। परिवार- परिवार में कुछ परेशानियां रहेंगी, लेकिन उन्हें सुलझाने की पहल आपको करनी होगी। शुरुआत के बाद धीरे-धीरे समाधान निकलता जाएगा और घर में शांति लौटेगी। परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है। प्रेम संबंधों में भविष्य को लेकर बातचीत होगी। साथ समय बिताने और आगे की योजना बनाने से रिश्ता मजबूत होगा। एक-दूसरे की भावनाओं और मर्यादा का ध्यान रखें। घर में पूजा या आयोजन हो सकता है। पिता या गुरु समान व्यक्ति से मार्गदर्शन मिलेगा। हेल्थ- सेहत सामान्य से बेहतर रहेगी और मानसिक रूप से भी हल्का महसूस करेंगे। ज्यादा यात्रा या भागदौड़ के कारण थकान हो सकती है। कमर, जांघ या नसों से जुड़ी हल्की परेशानी उभर सकती है। नियमित स्ट्रेचिंग और संतुलित दिनचर्या फायदा देगी। शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच नियमित रखें। तनाव और चिंता को ज्यादा बढ़ने न दें।

मीन – पॉजिटिव- फैसलों में व्यावहारिकता बढ़ेगी और काम में अनुशासन आएगा। आप अपने लक्ष्य पर ज्यादा मजबूती से टिक पाएंगे। रुके सरकारी या कागजी काम में किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से प्रगति हो सकती है। धन आने के अवसर बनेंगे, हालांकि इसके लिए मेहनत करनी होगी। यह समय आपको समझाएगा कि हर परिस्थिति में समझौता करना जरूरी नहीं होता। युवाओं को करियर की योजना बनाने में सही दिशा मिल सकती है। पुराने डर या दबाव से बाहर निकलने का रास्ता भी दिखाई देगा। सही तैयारी आपको पहले से ज्यादा मजबूत बनाएगी। नेगेटिव- किसी करीबी व्यक्ति के साथ गलतफहमी या भरोसा टूटने जैसी स्थिति बन सकती है। इसलिए लेनदेन और निजी मामलों में सावधानी रखें। आगे कुछ परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं, इसलिए विरोध या प्रतिस्पर्धा को हल्के में न लें। पुरानी बातें याद करके खुद को दोष देने की आदत मनोबल कम कर सकती है। अतीत में उलझे रहने से वर्तमान के अच्छे अवसर छूट सकते हैं। बच्चों के करियर या विवाह को लेकर चिंता बनी रह सकती है। बुजुर्गों की सलाह को नजरअंदाज न करें और विवाद को ज्यादा न बढ़ाएं।
करियर- कारोबार की व्यवस्था और काम करने के तरीके में सुधार की जरूरत होगी। मार्केटिंग और नए संपर्क बढ़ाने पर ध्यान दें। निवेश, टैक्स, लोन और साझी पूंजी से जुड़े मामलों में बहुत सावधानी रखें। जल्दबाजी में बड़ा फैसला न लें और किसी की बात बिना जांचे न मानें। रिसर्च, अकाउंट, बैंकिंग, बीमा, टैक्स और मनोविज्ञान जैसे क्षेत्रों में काम करने वालों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को जिम्मेदारी वाला काम मिल सकता है। शुरुआत में यह कठिन लगेगा, लेकिन आगे यही काम पहचान दिला सकता है। समय पर काम पूरा करें और रिकॉर्ड साफ रखें। परिवार- घर में सामान्य रूप से तालमेल बना रहेगा, लेकिन पति-पत्नी के बीच छोटी नोकझोंक हो सकती है। शांत तरीके से बातचीत करने पर स्थिति संभल जाएगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उनकी बात का सम्मान करें। परिवार के किसी पुराने मुद्दे पर फिर चर्चा हो सकती है, लेकिन समाधान भी निकलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में ईमानदारी की परीक्षा हो सकती है। छिपी हुई कोई बात सामने आ सकती है। इसलिए सच बोलें और गलत बात छिपाने की कोशिश न करें। रिश्ते को सुरक्षित रखने के लिए साफ संवाद और भरोसा जरूरी रहेगा। हेल्थ- स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। मौसमी बीमारी जल्दी असर कर सकती है। तनाव और काम का दबाव मानसिक स्थिति को भी प्रभावित करेगा। पेट, हार्मोन या किसी निजी स्वास्थ्य समस्या के संकेत महसूस हों तो इलाज लेने में देरी न करें। सोने का समय निश्चित रखें, क्योंकि अनियमित नींद से थकान और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। रोज थोड़ी वॉक, हल्की एक्सरसाइज और पर्याप्त पानी जरूरी होगा। तला हुआ भोजन कम करें और घर का साधारण खाना बढ़ाएं। नियमित दिनचर्या रखने से सेहत बेहतर तरीके से संभली रहेगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
