NEET UG answer key 2026: नीट यूजी (neet UG) 2026 सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है। अब परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों की नजरें ‘आधिकारिक आंसर-की’ और रिजल्ट पर टिकी हैं।
कोड-वाइज समाधान और प्रश्न पत्र
नीट परीक्षा देशभर में विभिन्न प्रश्न पत्र कोड (जैसे Q, R, S, T) में आयोजित की गई थी। आंसर-की के साथ ही उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध कराई जाती है। छात्र यह देख सकते हैं कि उन्होंने परीक्षा में कौन से जवाब दिए थे और NTA ने किस जवाब को सही माना है। इससे छात्रों को अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगाने में काफी मदद मिलती है।
क्या होगा क्वालीफाइंग मार्क्स
नीट यूजी 2026 में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को न्यूनतम क्वालीफाइंग पर्सेंटाइल हासिल करना अनिवार्य है।
सामान्य वर्ग (UR/EWS): 50वां पर्सेंटाइल।
ओबीसी/एसएससी/एसटी: 40वां पर्सेंटाइल।
दिव्यांग (UR-PH): 45वां पर्सेंटाइल।
एम्स दिल्ली में सीटों का बंटवारा
एम्स दिल्ली में कुल 132 सीटों का वर्गीकरण कुछ इस प्रकार है:
अनारक्षित (General): 55 सीटें
OBC: 32 सीटेंSC: 18 सीटें
विदेशी छात्र: 07 सीटें
रिजल्ट के बाद आगे की राह: एमबीबीएस काउंसलिंग
एक बार रिजल्ट घोषित होने के बाद, नीट यूजी काउंसलिंग का आयोजन नेशनल लेवल पर मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) के द्वारा किया जाता है। एमसीसी द्वारा ऑल इंडिया कोटा (AIQ) में 15% सरकारी मेडिकल कॉलेज सीट, सभी AIIMS, JIPMER और अन्य केंद्रीय संस्थानों की सीटें शामिल होती हैं।
वहीं, राज्य स्तर पर स्टेट काउंसलिंग अथॉरिटी के जरिए होता है। राज्य कोटा में 85% सरकारी मेडिकल कॉलेज सीटें और सभी प्राइवेट/डीम्ड यूनिवर्सिटी सीटें शामिल होती हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेज और एडमिट कार्ड सुरक्षित रखें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.