- Hindi News
- Jeevan mantra
- Dharm
- Avdheshanand Giri Maharaj Life Lesson. Knowledge Reveals The Truth; Failure Comes From Our Weaknesses: These 3 Things Can Change The Direction Of Your Life
- कॉपी लिंक
हमारे जीवन में कई प्रकार की दुर्बलताएं और दुर्गुण हैं। अक्सर हम अपनी असफलताओं के लिए बाहरी बातों को जिम्मेदार ठहराते हैं, जबकि वास्तविक कारण हमारी ही कमजोरियां होती हैं। समय रहते अपनी दुर्बलताओं को पहचानें और उन्हें दूर करने का प्रयास करें।जीवन की दिशा बदलना चाहते हैं, तो ये 3 बातें हमेशा ध्यान रखें…
1. बुरी आदतों पर नियंत्रण करें
हमारी बुरी आदतें हमारे व्यवहार को प्रभावित करती हैं। जब हम छोटी-छोटी बातों पर आक्रामक हो जाते हैं, उत्तेजित होकर प्रतिक्रिया देते हैं या अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाते, तब हम स्वयं अपने लिए और ज्यादा परेशानियां खड़ी कर लेते हैं। इसलिए संयम, धैर्य और आत्मनियंत्रण से बुरी आदतों पर नियंत्रण करना चाहिए।
2. अपनी बात और समय का महत्व समझें
अपनी बात को पूरा न करना भी एक बड़ी दुर्बलता है। व्यक्ति की विश्वसनीयता उसके शब्दों और कर्मों की एकरूपता से बनती है। इसी प्रकार समय का पालन न करना केवल अनुशासन की कमी नहीं, बल्कि दूसरों के समय और विश्वास के प्रति हमारी असावधानी को भी दर्शाता है। समय का पालन करने के साथ ही अपने काम और बात में एकरूपता रखेंगे, तो कई परेशानियां दूर हो सकती हैं।
3. आत्मसुधार करने में पीछे न हटें
हमें अपने दुर्गुणों को पहचानना चाहिए और उन्हें दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। अपनी कमजोरियों को स्वीकार करना आत्महीनता नहीं, बल्कि आत्मसुधार दिशा में पहली सीढ़ी है। आक्रामकता के स्थान पर संयम अपनाएं। अपनी बात पर टिके रहें। समय की उपेक्षा के स्थान पर अनुशासन बनाए रखें। इन गुणों को अपनाकर हम अपने पतन से बच सकते हैं।
आज जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र में जानिए जीवन में सिद्धि कैसे मिल सकती है?
आज का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर दिए गए फोटो पर क्लिक करें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
