उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कन्नड़ अभिनेता दर्शन द्वारा दायर उस याचिका पर सुनवाई की, जिसमें उन्होंने जेल प्रशासन पर भोजन जैसी बुनियादी सुविधाएं न देने का गंभीर आरोप लगाया है। न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति आर महादेवन की पीठ ने इस मामले में कर्नाटक सरकार को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति आर महादेवन की पीठ ने अभिनेता की याचिका पर राज्य सरकार को नोटिस जारी किया।
दर्शन की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने कहा कि अभिनेता को बुनियादी सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है क्योंकि अदालत ने यह टिप्पणी की थी कि जेल में उन्हें पांच सितारा सुविधाएं नहीं दी जाएं।
उन्होंने कहा, ‘‘यह वही मामला है जिसमें न्यायाधीशों ने याचिकाकर्ता की जमानत रद्द कर दी, वह एक अभिनेता हैं…।’’
याचिकाकर्ता ने कहा, ‘‘न्यायाधीशों ने अपने आदेश में यह टिप्पणी की थी कि उन्हें जेल में पांच सितारा सुविधाएं नहीं मिलनी चाहिए। उस निर्देश के कारण मुझे बुनियादी सुविधाएं भी नहीं दी जा रही हैं।’’
पिछले साल 14 अगस्त को शीर्ष अदालत ने दर्शन और इस मामले में अन्य आरोपियों को दी गई जमानत रद्द कर दी थी।
रोहतगी ने बताया कि अभिनेता को एक पृथक जेल की कोठरी में रखा गया है, जहां न तो बिजली है और न ही उन्हें खाना दिया जा रहा है।
शीर्ष अदालत ने इस बात पर गौर किया और न्यायाधीश से मुकदमे की स्थिति पर रिपोर्ट मांगी।
इसे भी पढ़ें: लीक हुई फिल्म या उड़ाया गया झूठ का धुआं? ‘जन नायकन’ के शोर में विजय का साइलेंट प्रहार | Vijay Thalapathy Life Unknown Facts
न्यायालय ने कहा, ‘‘हम यह जानना चाहते हैं कि कितने गवाहों से पूछताछ की जा चुकी है और राज्य कितने गवाहों से पूछताछ करने वाला है। हम यह भी जानना चाहते हैं कि अधीनस्थ अदालत को सुनवाई पूरी करने में कितना समय लगने की संभावना है।’’
पीठ ने कहा, ‘‘हम राज्य से यह भी जानना चाहते हैं कि क्या याचिकाकर्ता को वे बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं जिनके लिए विचाराधीन कैदी हकदार हैं। रजिस्ट्री यह सुनिश्चित करेगी कि उचित रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर प्राप्त हो जाएं।’’
इसे भी पढ़ें: Met Gala 2026 के Red Carpet पर नहीं दिखेंगी Priyanka Chopra, फैंस को लगेगा बड़ा झटका!
दर्शन पर अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा और कई अन्य लोगों के साथ मिलकर 33 वर्षीय रेणुकास्वामी का अपहरण करने और यातना देने का आरोप है। रेणुकास्वामी पवित्रा का प्रशंसक था और उस पर पवित्रा को अश्लील संदेश भेजने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार, रेणुकास्वामी को जून 2024 में बेंगलुरु के एक शेड में तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा गया और यातनाएं दी गईं। उसका शव एक नाले से बरामद किया गया।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.