अमेरिकी बास्केटबॉल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई हैं। एनबीए टीम मेम्फिस ग्रिजलीज़ के स्टार खिलाड़ी ब्रैंडन क्लार्क का 29 साल की उम्र में निधन हो गया। मौजूद जानकारी के अनुसार उनका शव सोमवार शाम कैलिफोर्निया के सैन फर्नांडो वैली स्थित घर में मिला था। इस घटना के बाद पूरे खेल जगत में शोक का माहौल बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि सोमवार शाम करीब 5 बजे लॉस एंजेलिस फायर विभाग को मेडिकल इमरजेंसी से जुड़ी सूचना मिली थी। जब पैरामेडिक्स मौके पर पहुंचे तो उन्होंने ब्रैंडन क्लार्क को मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि जांच एजेंसियों को घर से नशीले पदार्थों से जुड़ा सामान भी मिला हैं, जिसके बाद मामले को संभावित ओवरडोज की जांच कर रही है।
मौजूद जानकारी के अनुसार अब क्लार्क के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा, जिससे मौत के सही कारण और परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। हालांकि अधिकारियों की तरफ से अभी अंतिम रिपोर्ट जारी नहीं की गई है।
बता दें कि ब्रैंडन क्लार्क हाल ही में अमेरिका के अर्कांसस राज्य में गिरफ्तार भी हुए थे। उन पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने और नियंत्रित पदार्थ रखने जैसे आरोप लगे थे। इस घटना के बाद वह पहले से ही चर्चा में बने हुए थे।
ब्रैंडन क्लार्क की एजेंसी ‘प्रायोरिटी स्पोर्ट्स’ ने मंगलवार को उनके निधन की पुष्टि की। वहीं उनकी टीम मेम्फिस ग्रिजलीज़ ने भी आधिकारिक बयान जारी करते हुए गहरा दुख जताया हैं। टीम ने कहा कि ब्रैंडन केवल शानदार खिलाड़ी ही नहीं बल्कि बेहतरीन इंसान भी थे और उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
गौरतलब है कि ब्रैंडन क्लार्क ने अपने पूरे सात साल के एनबीए करियर में सिर्फ मेम्फिस ग्रिजलीज़ के लिए खेला। साल 2019 में उन्हें ड्राफ्ट में 21वें नंबर पर चुना गया था। उन्होंने 2020 में ऑल-रूकी फर्स्ट टीम में जगह बनाई थी और अपने करियर में कुल 309 मुकाबलों में औसतन 10.2 अंक और 5.5 रिबाउंड दर्ज किए थे।
हाल के समय में वह लगातार चोटों से भी जूझ रहे थे। इस सीजन में उन्होंने दिसंबर महीने में केवल दो मुकाबले खेले थे। उनकी अचानक मौत ने एनबीए फैंस और खिलाड़ियों को गहरे सदमे में डाल दिया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.