आपको बताते चले कि, राज्य सरकार की तरफ से यह मुख्य कदम शहरीकरण, साइबर अपराध और कानून-व्यवस्था की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखकर लिया जाता है। बता दें कि, इन पदों पर भर्ती के लिए बहुत जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
कितने पदों पर होगी भर्ती
– आरक्षक (जीडी) के लिए कुल 7,500 पद
– आरक्षक (चालक) के लिए 1,000 पद
– शीघ्रलेखक के 135 पद
-सहायक उप निरिक्षक के कुल 520 पद
-सूबेदार के 81 पद
-उप निरिक्षक (जिला बल) के कुल 412 पद
-उप निरिक्षक (एसएएफ) के कुल 69 पद,
-उप निरिक्षक (क्यूडी) के कुल 4 पद
-उप निरिक्षक (अंगुलिचिन्ह) के कुल 22 पद
-उप निरिक्षक (आयुध) के 10 पद
-उप निरिक्षक (फोटो) के कुल 9 पद
कब जारी होगा ऑफिशियल नोटिफिकेशन
दरअसल, एमपी पुलिस ने 9 हजार से अधिक पदों पर भर्ती करने की घोषणा कर दी है। कर्मचारी चयन मंडल की तरफ से बहुत जल्द ही पात्रता, सैलरी, आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के जरिए जारी कर दी जाएगी।
किन पदों पर ज्यादा भर्ती होगी
आपको बता दें कि, एमपी पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के पदों पर सबसे ज्यादा भर्ती होगी। असल में राज्य में कॉन्स्टेबल के कुल 8500 पदों पर भर्ती होगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.