अभिनेत्री मधुबाला भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी अदाकारी और हुस्न की आज भी लोग तारीफ करते हैं। आज हम आपको आपको एक्ट्रेस की खूबसूरती का राज बताने जा रहे हैं।
मधुबाला का स्किन केयर रूटीन क्या था
मधुबाला का स्किन केयर काफी सिंपल था और उसे वह बिना किसी नागा के फॉलो करती थीं। आजकल कई तरह के क्रीम, टोनर, फेस वॉश आ चुके हैं और लोग पूरा दिन स्किन केयर के लिए समय निकालते रहते हैं लेकिन पहले ऐसा नहीं था। सिंपल स्किन केयर से ही लोग अपनी त्वचा का ख्याल रखते थे। मधुबाला सुबह उठकर गुनगुने पानी से चेहरा धोती थीं और क्रीम लगाती थीं। हफ्ते में करीब 2 बार फेस पैक लगाती थीं, जो घर का बना होता था।
फेस पैक कैसे बनाती थीं?
मधुबाला हफ्ते में करीब दो बार बेसन और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक बनाकर लगाती थीं। मुल्तानी मिट्टी त्वचा से तेल सोखती है और स्किन पोर्स को कसती है। बेसन त्वचा को एक्सफोलिएट कर डेड स्किन और टैनिंग को दूर करता है। दोनों को मिलाकर लगाने से त्वचा पर निखार आता है और कील-मुंहासे कम होते हैं। इन दोनों का फेस पैक लगाकर मधुबाला का चेहरा खिला-खिला रहता था।
रात में लगाती थीं ये चीज
मधुबाला ने स्किन केयर रूटीन में एक आदत को हमेशा फॉलो किया और उसे वह रोजाना रात को सोने से पहले करती थीं। एक्ट्रेस आधा कप कच्चा दूध निकाल लेती थीं और उसे रुई की मदद से चेहरे पर लगाती थीं। इसे लगाने के बाद एक्ट्रेस दूध को सूखने के लिए छोड़ देती और फिर हल्के गुनगुने पानी से फेस क्लीन करने के बाद सोती थी। कच्चे दूध से चेहरे पर ग्लो आता है और स्किन सॉफ्ट बनी रहती है। साथ ही ये क्लीनिंग एजेंट माना जाता है, जो त्वचा को गहराई से साफ करता है। कच्चा दूध किसी भी स्किन टाइप पर नुकसान नहीं करता है।
हेल्दी डाइट और कम मेकअप
मधुबाला का मानना था कि स्किन की देखभाल करनी है, तो खुद का ख्याल रखो और कभी पार्लर मत जाना। वह अपने खान-पान का ख्याल रखती थीं और सही समय पर सोती थीं। इसके अलावा वह नेचुरल ग्लो रखना पसंद करती थीं, उन्हें ज्यादा मेकअप करना पसंद नहीं था। फिल्मों में भी आपने हमेशा उन्हें कम मेकअप में ही देखा होगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.