भंडारे में मिलने वाली खट्टी-मीठी कद्दू की सब्जी का स्वाद हर किसी को पसंद आता है। अगर आपको भी भंडारे वाली कद्दू की सब्जी पसंद है, तो अब इसे घर पर भी आसानी से बना सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं ये सब्जी रेसिपी?
कद्दू की सब्जी बनाने के लिए सामग्री
कद्दू 700 ग्राम, अदरक 2 इंच, हरी मिर्च 2, साबूत धनिया 1 टीएसपी, सौंफ 1 टीएसपी, सरसों का तेल 2-3 बड़े चम्मच, जीरा 1 टीएसपी, मेथी दाना आधा चम्मच, सूखी लाल मिर्च 2, हींग चुटकीभर, तेज पत्ता 2, हल्दी पाउडर आधा छोटा चम्मच, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच, काली मिर्च पाउडर 2 चम्मच, धनिया पाउडर 2 चम्मच, गरम मसाला आधा चम्मच, स्वादानुसार नमक, गुड़ 2 बड़े चम्मच, अमचूर पाउडर 1 चम्मच, काला नमक एक बड़ी चुटकी, कसूरी मेथी एक बड़ी चुटकी, हरा धनिया एक मुट्ठी
कद्दू की सब्जी बनाने का तरीका
- सबसे पहले कद्दू को अच्छी तरह से धोकर उसे बीचे से काटें। इसके बाद चम्मच की मदद से अंदर के बीज और गूदे को निकाल दें। अब कद्दू को छोटे-छोटे क्यूब्स के आकार में काट लें। अब, अदरक, हरी मिर्च, धनिया के बीज और सौंफ़ के बीज को दरदरा पीसकर दरदरा पेस्ट बना लें। अब, एक भारी तले वाले पैन में सरसों का तेल डालें और फिर उसमें जीरा, मेथी दाना, सूखी लाल मिर्च, हींग, तेजपत्ता और तैयार किया हुआ अदरक-मसाले का पेस्ट डालें। धीमी आंच पर 30-45 सेकंड तक भूनें जब तक अच्छी खुशबू न आने लगे।
- अब, कद्दू के साथ नमक, हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालें। इसे अच्छी तरह मिलाएं ताकि कद्दू पर मसाला अच्छी तरह लग जाए, और मीडियम आंच पर 2-3 मिनट तक भूनें। ढक्कन से ढककर 15 मिनट तक पकने दें। हर 3-4 मिनट में चलाते रहें ताकि यह समान रूप से पके और कड़ाही में चिपके नहीं।
- जब कद्दू नरम हो जाए, तो उसमें पानी डालें और उसके बाद गुड़, अमचूर पाउडर, काला नमक और कुटी हुई कसूरी मेथी डालें। अच्छी तरह मिलाएं और 3-5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें ताकि गुड़ पिघल जाए और खट्टा-मीठा स्वाद कद्दू में अच्छी तरह मिल जाए। आपकी खट्टी-मीठी भंडारे वाली कद्दू की सब्ज़ी तैयार है।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.