भारत में कई ऐसे शिव जी के मंदिर हैं जहां के चमत्कार लोगों को हाथ जोड़ने और माथा टेकने पर मजबूर कर देते हैं। जैसे रामगढ़ में बना टूटी झरना टेंपल, जहां पर मां गंगा दिन-रात शिवलिंग का जलाभिषेक करती रहती हैं।
भगवान शिव के अनोखे मंदिर में शामिल है टूटी झरना टेंपल
भगवान शिव के अनोखे मंदिरों में से एक ये मंदिर झारखंड के रामगढ़ जिले में मौजूद है। जिसे टूटी झरना मंदिर के नाम से जाना जाता है। श्रद्धालु इस मंदिर 12 महीने दर्शन के लिए पहुंचते हैं और प्रकृति के अनोखे दृश्य को देखकर श्रद्धा से भर जाते हैं।
मां गंगा करती हैं भगवान का जलाभिषेक
12 ज्योतिर्लिंगों के ऊपर गंगाजल चढ़ाने के लिए लोग कांवड़ यात्रा करते हैं और गंगाजल का अभिषेक करने पहुंचते हैं। लेकिन इस मंदिर में मौजूद शिवलिंग के ऊपर पूरे बारह महीनों गंगा की जलधारा गिरती रहती है। इस शिवलिंग पर गिरने वाली जलधारा का स्त्रोत वैज्ञानिकों को भी नहीं मिल सका है। यहीं नहीं इस जगह पर और भी कई अद्भुत चीजें होती हैं। जैसे कि मंदिर के पास मौजूद हैंडपंप जिससे अपने आप ही पानी निकलता है और इसे चलाने की जरूरत नहीं होती। सबसे अनोखी बात गर्मियों के महीने में पास बहने वाली नदी जब सूख जाती है तो भी इस हैंडपंप से लगातार पानी निकलता रहता है।
टूटी झरना मंदिर का इतिहास
रामगढ़ जिले में मौजूद इस मंदिर में मां गंगा के शिवलिंज जलाभिषेक का इतिहास काफी पुराना है। झारखंड टूरिज्म साइट पर लिखा है कि बहुत कम लोग जानते हैं इस मंदिर का इतिहास। साल 1925 में जब अंग्रेज रामगढ़ जिले से रेलवे लाइन बिछाने का काम कर रहे थे। पानी के लिए खुदाई करते समय उन्हें जमीन के अंदर कुछ दिखा। अंग्रेजों ने पूरी खुदाई की और आखिर में यह मंदिर पूरी तरह से दिखाई देने लगा। मंदिर के अंदर भगवान भोलेनाथ का शिवलिंग मिला और उसके ठीक ऊपर मां गंगा की सफेद रंग की मूर्ति मिली। मूर्ति की नाभि से पानी निकलता रहता है,जो उनके दोनों हाथों की हथेली से होता हुआ शिव लिंग पर गिरता रहता है।
टूटी झरना मंदिर तक कैसे पहुंचे
झारखंड के रामगढ़ जिले में मौजूद इस मंदिर तक पहुंचने के लिए आपको बहुत ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। क्योंकि ये जगह भक्तों के बीच फेमस और सावन और महाशिवरात्रि के मौके पर मेला लगता है। रांची-पटना नेशनल हाईवे 33 से होकर जाने पर इस मंदिर तक पहुंचना आसान है। रामगढ़ से करीब 8 किमी दूर और कुजू से साउथ की ओर 5 किमी चलने पर टूटी झरना मंदिर बना है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.