अगर आप भी दिन-रात सरकारी नौकरी का सपना देखते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। दरअसल, भारतीय वायुसेना ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवायु नॉन-कॉम्बैटेंट Intake 01/2027) भर्ती शुरू हो चुकी है। इस भर्ती के लिए सिर्फ 10वीं पास अविवाहित पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आपको बताते चलें कि, आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन होगी और आवदेन जमा करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
जो उम्मीदवार चुने जाएंगे उन्हें नियुक्ति देशभर के अलग-अलग एयरफोर्स स्टेशनों पर हॉस्पिटैलिटी और हाउसकीपिंग स्ट्रीम में की जाएगी।
कौन लोग आवेदन कर सकते है?
– आवेदन करने वाला उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए।
– सिर्फ अविवाहित पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
– किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है।
– जन्म 1 जनवरी 2005 से 1 जुलाई 2009 (दोनों तिथियां शामिल) के बीच होना चाहिए।
– भर्ती के दौरान अधिकतम आयु 22 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
क्या होगा काम?
हॉस्पिटैलिटी स्ट्रीम
-खाना बनाना
-किचन मैनेजमेंट
-भोजन परोसना
-रसोई की साफ-सफाई
-खाद्य सामग्री का सुरक्षित रखरखाव
हाउसकीपिंग स्ट्रीम
-कार्यालय और परिसर की सफाई
-लॉन्ड्री का कार्य
-बागवानी
-ऑफिस उपकरणों का रखरखाव
-अन्य आवश्यक सहायक कार्य
कितनी सैलरी मिलेगी?
आपको चार साल की सेवा अवधि के दौरान अग्निवीरों को हर साल बढ़ते हुए मासिक पैकेज का लाभ प्राप्त होगा।
-पहले साल मासिक पैकेज 30,000 रुपये होगा और हाथ में वेतन मिलेगा 21,000 रुपये।
– दूसरे साल मासिक पैकेज 33,000 रुपये होगा और हाथ में वेतन मिलेगा 23,100 रुपये।
– तीसरा वर्ष मासिक पैकेज ₹36,500 रुपये होगा और हाथ में वेतन मिलेगा 25,550 रुपये।
– चौथा वर्ष मासिक पैकेज ₹40,000 होगा और हाथ में वेतन ₹28,000
जब सेवा पूरी हो जाएगी, तो करीब ₹10.04 लाख (ब्याज सहित) सेवा निधि का पैकेज दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों को नीचे बताई हुई सुविधा मिलेगी-
– 48 लाख रुपये का जीवन बीमा
– ड्रेस, यात्रा और जोखिम भत्ता
– राशन
– आवास
– चिकित्सा सुविधाएं
– एलटीसी
जानें चयन प्रक्रिया
– सबसे पहले उम्मीदवार को लिखित परीक्षा देनी होगी।
– इसके बाद फिजिकल फिटनेस टेस्ट होगा।
– फिर स्ट्रीम उपयुक्तता टेस्ट होगा।
– आखिर में मेडिकल परीक्षण होगा।
लिखित परीक्षा पैटर्न
विषय अंक
जनरल इंग्लिश 15
जनरल नॉलेज 15
कुल अंक 30
पास होने के लिए अभ्यर्थी को प्रत्यके विषय में कम से कम 5 अंक तथा कुल 15 अंक लाना आवश्यक होगा।
फिजिकल टेस्ट
अभ्यर्थी को निम्म मानकों को पूरा करना जरुरी है-
– 1.6 किलोमीटर दौड़ 7 मिनट में
– 10 पुश-अप
– 10 सिट-अप
– 20 स्क्वाट
मेडिकल मानक
– न्यूनतम लंबाई- 152 सेंटीमीटर
– सीने का फैलाव- कम से कम 5 सेंटीमीटर
– वजन- लंबाई और उम्र के अनुसार
– दोनों आंखों की निर्धारित दृष्टि क्षमता
– सुनने की सामान्य क्षमता
– कम से कम 14 डेंटल पॉइंट
– सामान्य शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य
आवेदन के लिए किन दास्तावेजों की जरुरत होगी?
– इसके लिए 10वीं की मार्कशीट और प्रमाणपत्र
– पासपोर्ट साइज फोटो
– आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र
– सहमति प्रमाणपत्र (अगर 18 वर्ष से कम आयु हो)
– अन्य आवश्यक प्रमाणपत्र
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.