Moringa Paratha Recipe: मोरिंगा की पत्तियां सेहत के लिए बेहद गुणकारी मानी जाती हैं, जिनके सेवन से इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने में मदद मिलती है। मोरिंगा यानी सहजन के पत्तों का पराठा स्वाद में लाजवाब होने के साथ विटामिन, कैल्शियम और आयरन से भरपूर एक बेहतरीन सुपरफूड है जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इन पौष्टिक पत्तियों से आप स्वादिष्ट पराठा तैयार कर सकते हैं। यह मोरिंगा पराठा सेहत का खजाना है, यहां जानें इसे बनाने की आसान विधि के बारे में…
Image: AI
साथ ही इसमें आधा-आधा चम्मच अजवाइन और जीरा, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक और सेकने के लिए तेल या घी की जरूरत होती है।
Image: Freepik
एक बड़े बर्तन में आटा लें, उसमें सभी कटी हुई चीजें, मसाले और 1 से 2 चम्मच घी या तेल मिलाकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए मुलायम आटा गूंथ लें।
Image: AI
तैयार किए गए गुंथे हुए आटे को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि आटा पराठे बनाने के लिए अच्छी तरह सेट हो जाए।
Image: AI
आटे की छोटी लोइयां बनाकर उन्हें गोल या तिकोने आकार में बेल लें और मीडियम आंच पर तवे पर दोनों तरफ घी या तेल लगाकर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेक लें।
Image: AI
तैयार गरमागरम पौष्टिक मोरिंगा पराठे को दही, अचार या अपनी पसंद की चटनी के साथ परोस सकते हैं। ये पराठे खाने में काफी टेस्टी लगते हैं।
Image: AI
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.