भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को एक नई और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें रणजी ट्रॉफी 2026-27 के लिए हैदराबाद टीम का नया कप्तान बनाया गया है। हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) ने इस फैसले की जानकारी दी है। सिराज टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि तेज गेंदबाज चामा मिलिंद को उप-कप्तान चुना गया है। बता दें कि मोहम्मद सिराज हाल ही में दलीप ट्रॉफी फाइनल में खेलते हुए नजर आए थे और वहां उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था।
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज
रणजी ट्रॉफी का नया सीजन 11 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, जिसमें हैदराबाद का पहला मैच त्रिपुरा के खिलाफ होगा। हैदराबाद टीम को एलीट ग्रुप बी में रखा गया है, जिसमें सौराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम और त्रिपुरा जैसी टीमें शामिल हैं। इस टूर्नामेंट में मोहम्मद सिराज के लिए कप्तानी संभालने के साथ-साथ अपनी बेहतरीन गेंदबाजी बनाए रखना भी एक बड़ी चुनौती होगी। बता दें कि रेड बॉल क्रिकेट में सिराज का हालिया प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है।
श्रीलंका दौरे पर सिराज के स्पीड में आई थी कमी
मोहम्मद सिराज हाल ही में श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के लिए खेले थे, जहां उनकी गेंदबाजी की रफ्तार में गिरावट देखने को मिली थी। सिराज आमतौर पर 140 किमी/घंटा की स्पीड से बॉलिंग करते हैं, लेकिन इस दौरे पर कई बार उनकी रफ्तार 130 किमी/घंटा से भी कम रही। उन्होंने दो टेस्ट मैचों में कुल 44 ओवर गेंदबाजी की और 4 विकेट हासिल किए। दलीप ट्रॉफी फाइनल मैच के बाद सिराज ने बताया था कि श्रीलंका दौरे पर उनके स्पीड में क्यों कमी आई थी। उन्होंने कहा कि वह ऐसे गेंदबाज हैं जिनके लिए रनअप और लय बेहद अहम हैं। रनअप खराब होने से उनकी गति पर भी असर पड़ा।
सिराज ने पिछले रणजी सीजन में संभाली थी हैदराबाद की कमान
पिछले रणजी सीजन में मोहम्मद सिराज ने पहली बार राहुल सिंह की जगह हैदराबाद टीम की कप्तानी संभाली थी। हालांकि, उनकी कप्तानी में टीम दोनों मैचों में से एक भी जीत नहीं सकी। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई ने हैदराबाद को 9 विकेट से हरा दिया था। वहीं जिमखाना ग्राउंड पर छत्तीसगढ़ के खिलाफ खेला गया दूसरा मुकाबला अमनदीप खरे के नाबाद शतक की बदौलत ड्रॉ पर खत्म हुआ।
यह भी पढ़ें
भारतीय खिलाड़ी WCPL में दिखेगी खेलते हुए, सीजन के बाकी बचे मैचों के लिए इस टीम के साथ किया अनुबंध
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.