तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की आलोचना करने के आरोप में डीएमके विधायक मार्कंडेयन को उनके घर से सोमवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले, मुख्यमंत्री की आलोचना करने के कारण डीएमके विधायक अनीता राधाकृष्णन को 6 जुलाई को थूथुकुडी में गिरफ्तार किया गया था। पूर्व सीएम और डीएमके प्रमुख करुणानिधि की जयंती मनाने के लिए थूथुकुडी जिले के विलाथिकुलम निर्वाचन क्षेत्र में डीएमके विधायक मार्कांडेयन की अगुवाई में एक जनसभा आयोजित की गई। इस जनसभा में डीएमके विधायक ने सीएम विजय के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।
इस मामले में टीवीके सदस्यों की शिकायत के बाद पुलिस विलाथिकुलम इलाके में डीएमके विधायक मार्कंडेयन के घर दल बल के साथ पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया। कानून व्यवस्था को नियंत्रण में रखने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। आगे की कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तारी के विरोध में समर्थकों की नारेबाजी
पुलिस के अमुसार तमिलनाडु में विपक्षी दल द्रविड़ मुनेत्र कषगम के नेता और विलाथिकुलम से विधायक जीवी मार्कंडेयन को मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के खिलाफ मानहानिकारक टिप्पणी करने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विधायक को उनके आवास से हिरासत में लिया गया। इस दौरान उनके समर्थकों ने पुलिस कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी की। बाद में औपचारिक रूप से उनकी गिरफ्तारी दर्ज की गई। अधिकारी के अनुसार, सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के एक पदाधिकारी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।
पी काशीराम की शिकायत पर हुई कार्रवाई
पुलिस अधिकारी ने बताया कि टीवीके के पदाधिकारी पी काशीराम की शिकायत पर पुलिस ने मार्कंडेयन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत आपराधिक धमकी देने, सार्वजनिक शांति भंग करने के उद्देश्य से जानबूझकर अपमान करने और झूठी सूचना फैलाने के आरोपों में मामला दर्ज किया है। काशीराम ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 18 जुलाई को जिले के कोविलपट्टी में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए मार्कंडेयन ने मुख्यमंत्री के खिलाफ धमकी भरी अपमानजनक टिप्पणियां की थीं।
अनिता राधाकृष्णन भी हो चुकी हैं गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में मार्कंडेयन यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि विधानसभा अध्यक्ष की अनुमति के बिना उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सकता, क्योंकि वह एक विधायक हैं। हालांकि, पुलिस उन्हें समझाकर थाने ले गई। इस दौरान उनके समर्थक आवास के बाहर प्रदर्शन करते रहे। यह दूसरी बार है जब तूतीकोरिन जिले से द्रमुक के किसी विधायक को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले तीन जुलाई को जिले की तिरुचेंदूर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाली पूर्व राज्य मंत्री अनिता आर राधाकृष्णन को भी मुख्यमंत्री विजय के खिलाफ मानहानिकारक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। द्रमुक ने मार्कंडेयन की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए सत्तारूढ़ सरकार पर प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें-
TVK MLA को 35 करोड़ का मिला था ऑफर, तमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की साजिश?
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.