कंपनी ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि पिछले महीने घरेलू बाजार में उसकी कुल यात्री वाहनों की बिक्री थोड़ी बढ़कर 1,61,000 इकाई हो गई, जबकि फरवरी, 2025 में यह 1,60,791 इकाई थी।
ऑल्टो और एस-प्रेसो वाले मिनी कार खंड की बिक्री मामूली बढ़कर 10,238 इकाई हो गई, जो एक साल पहले इसी महीने में 10,226 इकाई थी।
Maruti Suzuki की February Sales में बड़ी उछाल
हालांकि, बलेनो, सेलेरियो, डिजायर, इग्निस, स्विफ्ट और वैगनआर जैसे कॉम्पैक्ट कार खंड की बिक्री पिछले महीने घटकर 66,386 इकाई रह गई, जो फरवरी, 2025 में 72,942 इकाई थी।
दूसरी ओर, ब्रेजा, अर्टिगा, ई-विटारा, फ्रॉन्क्स, ग्रैंड विटारा, इनविक्टो, जिम्नी, विक्टोरिस और एक्सएल6 जैसे यूटिलिटी वाहनों की बिक्री एक साल पहले के 65,033 इकाई के मुकाबले बढ़कर 72,756 इकाई हो गई।
कंपनी ने कहा कि हल्के वाणिज्यिक वाहन सुपर कैरी की बिक्री एक साल पहले के फरवरी के आंकड़े 2,710 इकाई से बढ़कर 3,130 इकाई रही।
फरवरी, 2026 में कंपनी का कुल निर्यात पिछले साल इसी महीने के 25,021 इकाई के मुकाबले 39,155 वाहन रहा।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.