हीरो मोटोकॉर्प ने 125cc सेगमेंट में बड़ा धमाका करते हुए अपनी नई बाइक Glamour X 125 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस नई बाइक की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1.01 लाख रुपये रखी गई है।
क्या है इसकी खासियत
इस नई ग्लैमर X 125 की सबसे बड़ी खासियत इसका नया और हाइटेक ब्रेकिंग सिस्टम है। हीरो का दावा है कि यह 125cc सेगमेंट की पहली ऐसी मोटरसाइकिल है जिसमें सिंगल-चैनल ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) के साथ इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (IBS) का कॉम्बो दिया गया है। अचानक या तेज ब्रेक लगाने पर इसका ABS आगे के पहिए को लॉक होने और फिसलने से बचाता है। जबकि IBS आगे और पीछे दोनों ब्रेकों को एक साथ जोड़कर ब्रेकिंग को और सटीक बनाता है।
कुछ ऐसा है पावरट्रेन
इंजन और परफॉर्मेंस के मामले में भी यह बाइक काफी दमदार है। हीरो ग्लैमर X में 124.7cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 8,250 rpm पर 11.4bhp की पावर और 6,500 rpm पर 10.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस सेगमेंट में पहली बार राइडर्स की सुविधा के लिए तीन राइडिंग मोड्स, Eco, Road और Power दिए गए हैं। इतना ही नहीं, लंबी दूरी के सफर को आसान बनाने के लिए इसमें ‘क्रूज कंट्रोल’ का फीचर भी शामिल किया गया है।
पूरी तरह है फीचर-लोडेड
टेक्नोलॉजी और सहूलियत के लिहाज से कंपनी ने इस बाइक को पूरी तरह से फीचर-लोडेड बनाया है। इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और SMS अलर्ट सपोर्ट करने वाला ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से लैस कलर TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। इसके अलावा, पूरी तरह से LED लाइटिंग सेटअप, सफर के दौरान फोन चार्ज करने के लिए USB टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और सीट के नीचे डुअल मोबाइल स्टोरेज जैसी काम की सुविधाएं भी दी गई हैं।
कई कलर ऑप्शन से है लैस
स्टाइल और लुक्स की बात करें तो हीरो ने इसे चार कलर ऑप्शन्स गन मेटल ग्रे, मैट एक्सिस ग्रे, ब्लैक पर्ल रेड और ब्लैक टील ब्लू में पेश किया है। इस कीमत में सेगमेंट-फर्स्ट ABS+IBS ब्रेकिंग, क्रूजा कंट्रोल और राइडिंग मोड्स जैसे प्रीमियम फीचर्स देकर हीरो ने अपनी इस कम्यूटर बाइक को बेहद किफायती और वैल्यू फॉर मनी बना दिया है। यह नई ग्लैमर X 125 बहुत जल्द भारतीय सड़कों पर जलवा बिखेरती नजर आएगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.