Huawei Pura X View ने पहली ही सेल में धूम मचा दी है। इस फोन को खरीदने के लिए ग्राहक टूट पड़े। खुद कंपनी ने बताया कि पहली सेल में इसके 1,80,000 से ज्यादा यूनिट बिक गए। लोगों का रिस्पॉन्स देखकर खुद कंपनी भी हैरान रह गई है।
पहले ही दिन बिक गए 1.80 लाख से ज्यादा फोन
गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, इसे 7 सितंबर को चीन में लॉन्च किया गया था, जिसमें खरीदारों के लिए खास तोहफे और यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए 944 युआन (करीब 13,500 रुपये) तक के खास बेनिफिट्स दिए गए। वॉल स्ट्रीट न्यूज के मुताबिक, फोन की बिक्री शुरू होने के पहले ही दिन इसके 1,80,000 से ज्यादा यूनिट बिक गए। रैम और स्टोरेज के हिसाब से यह फोन तीन कॉन्फिगरेशन – 12GB+256GB, 12GB+512GB और 12GB+1TB में उपलब्ध है।
फोन दिखने में पासपोर्ट जैसा
इसके अंदर किरिन 9030S प्रोसेसर और कूलिंग के लिए काफी बड़ा 6,400mm² का वेपर कूलिंग चैंबर लगा है। इसके फ्रंट में 6.39 इंच फ्लैट OLED स्क्रीन है, जिसका रिजॉल्यूशन 2232×1320 और आस्पेक्ट रेशियो 16:9.5 है। इसके चारों तरफ बेजेल बहुत पतले (सिर्फ 1.05 एमएम) के हैं, जिससे इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 96.1% हो जाता है। इसमें आपको 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 2160 हर्ट्ज हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग, 6500 निट्स की लोकल पीक ब्राइटनेस और कुनलुन ग्लास का प्रोटेक्शन भी मिलता है।
200 मेगापिक्सेल का तगड़ा कैमरा
इसके पिछले हिस्से में चार कैमरे लगे हैं, जिसमें 200 मेगापिक्सेल का RYYB मेन कैमरा (1/1.28″ सेंसर, f/1.8, OIS), 50 मेगापिक्सेल का पेरिस्कोप टेलीफोटो (f/2.6, OIS, 88 mm इक्विवेलेंट), 8 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड और हुआवे का सेकंड जेनरेशन का रेड मेपल प्राइमरी कलर कैमरा। सामने की तरफ, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, 1/2.55-इंच सेंसर वाला 40 मेगापिक्सेल का कैमरा है। यह हार्मोनी ओएस 7 के साथ आता है और इसमें हुवावे शेयर का रिमोट डेटा ट्रांसफर फीचर भी शामिल है।
फास्ट चार्जिंग और बैटरी भी जबर्दस्त
इसमें दमदार बैटरी लाइफ भी मिलती है। इसमें 7000mAh का सिलिकॉन-एनोड बैटरी है, जो 66W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इतनी बड़ी बैटरी होने के बाद भी फोन की मोटाई लगभग 6.68 एमएम और वजन करीब 201 ग्राम है। इसे शैडो रेड, लिनन ग्रे, जीरो व्हाइट और मिडनाइट ब्लैक जैसे कलर्स में लॉन्च किया गया है। यह धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP68 और IP69 के साथ आता है। इसमें टू-वे BeiDou सैटेलाइट मैसेजिंग और eSIM का सपोर्ट भी दिया गया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.