मारुति सुजुकी अपनी नई माइक्रो एसयूवी से इस सेगमेंट में तहलका मचाने की तैयारी में है। इस एसयूवी का कोडनेम Y43 है। इसकी शुरुआती कीमत 7 लाख रुपये से कम हो सकती है। कंपनी इसे अगले साल लॉन्च कर सकती है।
मिलेगा टॉल-बॉय डिजाइन
नई मारुति सुजुकी Y43 को कंपनी टाटा पंच के मुकाबले एक किफायती ऑप्शन के तौर पर लॉन्च कर सकती है। डिजाइन की बात करें, तो इसमें टॉल-बॉयस्टाइल मिलने की उम्मीद है। मारुति सुजुकी पहले ही WagonR में इस तरह का डिजाइन यूज कर चुकी है। ऐसे में कंपनी नई माइक्रो एसयूवी में भी ऊंची रूफलाइन, ज्यादा ग्लास एरिया और बेहतर हेडरूम के साथ इसी डिजाइन थीम को कंटिन्यू कर सकती है।
फीचर्स की लंबी लिस्ट
केबिन में नई मारुति एसयूवी को कई मॉडर्न फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसमें ब्रेजा वाला 10.1-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, एनालॉग ड्राइवर डिस्प्ले, सिंगल-पेन सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग पैड, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा एसयूवी में 360-डिग्री कैमरा और 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड हो सकते हैं।
पेट्रोल, CNG और हाइब्रिड का ऑप्शन
मारुति सुजुकी Y43 में कई पावरट्रेन ऑप्शन दिए जा सकते हैं। इसमें फ्रॉन्क्स वाला 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और स्विफ्ट में इस्तेमाल होने वाला 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है। मारुति अपनी 1.2-लीटर पेट्रोल मोटर के साथ CNG ऑप्शन भी दे सकती है। इसके अलावा कंपनी 1.2-लीटर इंजन के साथ सीरीज हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर भी काम कर रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि आगे चल कर Y43 का हाइब्रिड पावरट्रेन वर्जन भी आ सकता है। ट्रांसमिशन के लिए मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन मिल सकते हैं।
इतनी हो सकती है कीमत
कंपनी ने अभी Y43 की लॉन्च डेट को ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया है। इसकी कीमत करीब 6.5 लाख रुपये से 11 लाख रुपये (ऑन-रोड, मुंबई) के बीच हो सकती है। बताते चलें कि मारुति सुजुकी अगले महीने यानी सितंबर में अपनी प्रीमियम हैचबैक – बलेनो के फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च करने वाली है। बलेनो फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर और इंटीरियर में हमें कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.