ट्रेडिंग वॉल्यूम भी जबरदस्त
शेयर में आज दोपहर तक 4,63,398 शेयरों की खरीद-बिक्री हुई। वहीं पिछले एक हफ्ते का औसत वॉल्यूम सिर्फ 3,567 शेयर और दो हफ्तों का औसत 3,803 शेयर था। यानी आज वॉल्यूम कई गुना ज्यादा रहा, और इसी वजह से शेयर में तेजी आई।
6 महीने में 37 फीसद चढ़ा शेयर
एक साल में महज डेढ़ प्रतिशत चढ़ने वाला यह स्टॉक 6 महीने में 37 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है। यानी 6 महीने पहले जिस किसी निवेशक ने इसमें एक लाख रुपये के शेयर खरीदेंगे होंगे, अब उनका मूल्य 1.37 लाख रुपये हो गए होंगे।
अगर पिछले 1 हफ्ते के प्रदर्शन की बात करें तो किर्लेस्कर के शेयर 2.4% बढ़े हैं और पिछले 1 महीने में 4% ही बढ़ा है। जबकि, 3 महीने में 26% बढ़ा है। छोटी अवधि में इसकी रफ्तार जहां तेज रही वहीं, 5 साल में शेयर ने 151% का रिटर्न दिया है, यानी इंतजार करने वाले निवेशकों का पैसा कई गुना बढ़ा है।
जून 2026 में यह ₹4,572.75पर था, जो इसका 52-हफ्ते का हाई है। जबकि, 52 हफ्ते का लो ₹2,456 है, जो मार्च 2026 में दर्ज किया गया। अभी शेयर ₹4,055 पर है, यानी अपने हाई से नीचे चल रहा है।
Q1 के नतीजे: जून 2026 में खत्म तिमाही में कंपनी का मुनाफा ₹78.75 करोड़ रहा, जो पिछले साल इसी दौरान ₹112.93 करोड़ था। यानी मुनाफा घटा है। कंपनी की आमदनी ₹1,779.15 करोड़ रही, जो पहले ₹1,827.41 करोड़ थी। कुल खर्च ₹1,664.36 करोड़ हुआ।
बोर्ड में नई नियुक्ति: कंपनी ने संदीप गोखले को एडिशनल नॉन-एग्जक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर बनाया है। ये 1 सितंबर 2026 से लागू हुआ है और उनका कार्यकाल 31 अगस्त 2031 तक रहेगा। इसे शेयरधारकों की मंजूरी का इंतजार है।
(डिस्क्लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.