बीसीसीआई ने शनिवार को भारतीय खिलाड़ियों की एआई द्वारा बनाई 1980 के दशक की तस्वीरें शेयर की हैं। जोकि काफी वायरल हुई हैं। आप भी वैभव सूर्यवंशी की तरह लुक पाना चाहते हैं तो नीचे दिए प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
वैभव सूर्यवंशी की तरह 80 के दशक की तस्वीर पाने के लिए ये प्रॉम्प्ट इस्तेमाल करें
इस फोटो को 1980 के दशक में खींची गई तस्वीर की तरह बनाएं, जिसमें हेयरस्टाइल उस समय की हो, पुराने जमाने जैसा सनग्लासेस, चमकीली शर्ट, बेल-बॉटम पैंट, डेनिम जैकेट हो। पुराने बॉलीवुड पोस्टर जैसा सिनेमाई लुक रहे। पीछे स्टेडियम की झलक दिखे। तस्वीर पुराने कैमरे से खींची हुई लगे।
मौजूदा भारतीय क्रिकेट टीम 1980 के दशक में ऐसी नजर आती
इस फोटो को 1980 के दशक की टीम फोटो जैसा बनाएं। चेहरा ना बदलें। सिर्फ बाल, कपड़े उस दौर के भारतीय क्रिकेट जैसे रखें। तस्वीर असली और 80 के दशक में स्टेडियम में खींची हुई लगे।
बीसीसीआई ने शेयर की 1980 दशक के लुक वाली तस्वीरें
बीसीसीआई ने शनिवार को भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की 80 के दशक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इस दौरान खिलाड़ी अपनी पुरानी तस्वीरें देखकर यकीन नहीं कर पाए। भारतीय खिलाड़ी सीरीज से पहले फोटोशूट के लिए निर्धारित कॉन्फ्रेंस रूम में पुहंचे थे, जहां एक टेबल पर एआई द्वारा बनाई गई उनकी 1980 के दशक की तस्वीरें रखी हुईं थी।
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले युजवेंद्र चहल और शिखर धवन ने भी अपनी तस्वीरों को 1980 दशक में बदली है। ये ट्रेंड हाल ही में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच जारी सीरीज के दौरान भी देखने को मिला था, जहां पर पूर्व क्रिकेटर नासिर हुसैन ने कई खिलाड़ियों के 80 के दशक की तस्वीरें ऑन एयर दिखाई थी।
अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टीम
भारत : श्रेयस अय्यर (कप्तान ), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, नीतिश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर, वरूण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.