द ट्रेटर्स 2 शो शुरू भी नहीं हुआ है अभी, लेकिन इसके प्रोमोज ही सोशल मीडिया पर छा गए हैं। हालांकि अब एक नया प्रोमो सामने आया है जिसे देखकर कुछ लोग मल्लिका शेरावत पर भड़क गए हैं।
रिया के जेल पर क्या बोलीं मल्लिका शेरावत
इस क्लिप में रिया एक कंटेस्टेंट का बचाव करती नजर आ रही हैं, जिसने मल्लिका के कमबैक के बारे में कमेंट किया था। रिया ने कहा कि मुझे नहीं लगता इसमें कुछ गलत है। मल्लिका फिर कहती हैं कि ओह तो ये तुम्हारा कमबैक है? ये कौन होता है इस बारे में कमेंट करने के लिए रिया? क्या ये गेम कमबैक के लिए है? मैं भी यह कहूंगी कि ओह रिया तुम जेल में थीं तो क्या ये तुम्हारा बड़ा कमबैक है?’
मल्लिका पर फैंस हुए गुस्सा
मल्लिका के इस कमेंट पर रिया काफी परेशान हुईं। वहीं फैंस को मल्लिका के इस कमेंट पर काफी गुस्सा आया। एक ने कमेंट किया, ये काफी डिसरिस्पेक्टफुल है। यह कोई रोस्ट नहीं है। एक ने लिखा कि मुझे नहीं लगता ये कूल है, वह काफी चीजों से गुजरी हैं। एक ने लिखा कि टीवी शो में किसी की पर्सनल लाइफ को लाना गलत है।
मल्लिका का दावा- टॉम क्रूस को है उन पर क्रश
बता दें कि इससे पहले मल्लिका का एक वीडियो सामने आया था जिसमें मल्लिका से पूछा जाता है कि क्या उनका किसी पर क्रश रहा है तो वह मना करत हैं। लेकिन वह बोलती हैं कि वह कई लोगों की क्रश होती हैं। उन्होंने कहा हाल ही में टॉम क्रूस को उन पर क्रश हुआ है। वह वीडियोज भेजते रहते हैं मुझे। अगर मेरा फोन होता तो मैं दिखा देती सबको।
इस पर मल्लिका से पूछा गया कि क्या वीडियो भेजते हैं वह तो मल्लिका बोलीं कि अरे पार्टी के वीडियोज, हमने साथ में की थी।
बता दें कि यह शो का दूसरा सीजन है। पहले सीजन में उर्फी जावेद और निकिता लूथर विनर बनी थीं। करण जौहर दूसरे सीजन को होस्ट करने वाले हैं।
द ट्रेटर्स 2 के बारे में जानें
शो में करण कंटेस्टेंट्स को 2 ग्रुप में डिवाइड करेंगे जिसमें से एक फेथफुल और दूसरा ट्रेटर्स था। 2 कंटेस्टेंट्स को सीक्रेटली ट्रेटर्स बनाया जाएगा जो फेथफुल को एलिमिनेट करने की कोशिश करेंगे बिना अपनी आइडेन्टिटि को रिवील करे। वहीं फेथफुल को पहचानना होगा और एलिमिनेट करना होगा और ट्रेटर्स को एलिमिनेट करना होगा शो जीतने के लिए। शो 13 अगस्त से प्राइम वीडियो पर आएगा।
ट्रेटर्स 2 के कंटेस्टेंट्स
कंटेस्टेंट्स की बात करें तो इस शो में रिया चक्रवर्ती, श्वेता तिवारी, शालिनी पस्सी, साहिल सलातिया, सौंदस मौफकीर, आदित्य कुलश्रेष्ठ, अभिषेक मल्हान, अंश चोपड़ा, दलीप ताहिल, हरमन सिंघा, इक्का सिंह, करण सिंह मैजिक, क्रिस्टल डिसूजा, मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारूकी, पारुल गुलाटी, प्रिश और रणवीर ब्रार हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.