ब्रेड हो, पराठा हो मक्खन के बिना इसका स्वाद अधूरा लगता है। हममें से ज्यादातर लोग मक्खन बाजार से खरीदते हैं। लेकिन बाजार वाले मक्खन की शुद्धता की कोई गारंटी नहीं दिया जा सकता है। ऐसे में घर पर इसे निकालना ज्यादा बेहतर ऑप्शन हो सकता है। अगर आप भी बाजार वाले मक्खन की ताजगी और वही परफेक्ट दानेदार टेक्सचर घर पर पाना चाहते हैं, तो दही की मदद से पा सकते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर पर बाजार जैसा मक्खन कैसे निकाल सकते हैं। मक्खन निकालने के लिए बस कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। यहां जान लें दही से मक्खन निकालने का तरीका।
सामग्री
- गाढ़ा दही: 2 कप
- बर्फ का पानी / बर्फ के टुकड़े: 1 से 2 कप
बनाने का तरीका
दही को ठंडा करें: मक्खन निकालने से कम से कम 2-3 घंटे पहले दही को फ्रिज में रख दें। ठंडा दही इस्तेमाल करने से मक्खन तुरंत और आसानी से अलग होता है।
मिक्सी या मथानी का इस्तेमाल: ठंडे दही को मिक्सी के जार में या एक बड़े बर्तन में निकालें। यदि आप मिक्सी का उपयोग कर रहे हैं, तो इसे ‘पल्स मोड’ पर चलाएं।
बर्फ का यूज: दही को 1 मिनट फेंटने के बाद उसमें बर्फ का ठंडा पानी और कुछ बर्फ के क्यूब्स डाल दें। यही वो सबसे खास ट्रिक है जिससे छाछ और मक्खन अलग हो जाते हैं।
मक्खन को अलग करें: 2-3 मिनट तक फिर से चलाएं। आप देखेंगे कि ऊपर गाढ़ा, दानेदार पीला/सफेद मक्खन तैरने लगा है और नीचे छाछ रह गई है।
मक्खन को धोना: मक्खन को हाथों की मदद से गोल आकार देते हुए छाछ से बाहर निकालें। अब इस मक्खन को एक बार बिल्कुल ठंडे पानी के कटोरे में डालकर हल्के हाथ से धो लें। ऐसा करने से मक्खन की खटास निकल जाती है और यह लंबे समय तक ताजा रहता है।
लाएं एकदम बाजार जैसा स्वाद
रंग और नमक: अगर आपको पैकेट बंद मक्खन जैसा स्वाद चाहिए, तो मथते समय इसमें 1 चुटकी हल्दी और आधा छोटा चम्मच नमक मिला दें।
बची हुई छाछ का इस्तेमाल: मक्खन निकालने के बाद बची हुई छाछ में भुना जीरा और काला नमक डालकर आप चटपटी मसाला छाछ बना सकते हैं।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.