कन्नड़ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक ए फेयरी टेल फॉर ग्रॉन अप्स’ साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. वहीं अब इसकी रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो गई हैं. इन सबके बीच फैंस इसके ट्रेलर का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और फाइनली मेकर्स यश की फिल्म मच अवेटेड ट्रेलर शनिवार,8 अगस्त को रिलीज कर रहे हैं. उससे पहले ‘टॉक्सिक ए फेयरी टेल फॉर ग्रॉन अप्स’ का आज एक नया धांसू पोस्टर रिलीज किया गया है इसके साथ ही ट्रेलर रिलीज के टाइम की अनाउंसमेंट भी कर दी गई है.
‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर कितने बजे होगा रिलीज?
बता दें कि शनिवार को यश ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक ज़बरदस्त पोस्टर शेयर किया और ट्रेलर रिलीज का टाइम भी रिवील कर दिया. यश द्वारा शेयर किए गए टॉक्सिक के नए पोस्टर में ‘Toxic’ की दुनिया को जबरदस्त एक्शन से भरपूर दिखाया गया है. पोस्टर में यश कैमरे की ओर बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि बैकग्राउंड में जबरदस्त धमाका और आग लगी हुई है. जलता हुआ मलबा और तार एक अफरा-तफरी वाला माहौल बना रहे हैं, इसी के साथ पोस्टर लिखा गया है ट्रेलर 8 अगस्त 2026 को शाम 7:01 बजे रिलीज होगा.
दानिश सैत होस्ट करेंगे ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट
बता दें कि 8 अगस्त को होने वाले ‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर लॉन्च के इवेंट को दानिश सैत होस्ट करेंगे. मेकर्स ने एक पोस्टर के जरिए इस खबर को कंफर्म किया है. जिस पर लिखा था, “कुछ फेयरीटेल आवाजों के जरिए सुनाई जाती हैं. इसे एक सेंसेशन होस्ट करेंगे. 08.08.2026 को टॉक्सिक ट्रेलर लॉन्च पर दानिश सैत को लाइव देखें.”
‘टॉक्सिक’ के बारे में
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक’ साल 2026 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे कई बड़े कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं. फ़िल्म में यश ‘राया’ और ‘टिकट’ का दोहरा किरदार निभा रहे हैं. ये कन्नड़ एक्शन थ्रिलर केवीएन प्रोडक्शंस और यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले बनाई गई है.
बता दें कि ‘टॉक्सिक’ को शुरू में 19 मार्च को रिलीज़ किया जाना था, जिससे रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ इसका क्लैश होता. हालांकि, बाद में फिल्म की रिलीज डेट बदलकर 4 जून कर दी गई और फिर इसे 26 अगस्त, 2026 के लिए री-शेड्यूल किया गया.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.