Jio के सभी OTT-Pass में हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड 5G, 15 प्रीमियम OTT ऐप्स का एक्सेस और JioTV पर 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस मिलता है। नए 550 और 2000 रुपये के पास में क्या-क्या मिलेगा, चलिए बताते हैं
सम्बंधित सुझाव
जैसा कि हमने बताया पहले से मौजूद 200 रुपये के पास की वैलिडिटी 28 दिनों की है। तीनों पास में हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड 5G, 15 प्रीमियम OTT ऐप्स का एक्सेस और JioTV पर 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस मिलता है। नए OTT-Pass एक साल के एक्टिव बेस प्लान वाले ग्राहकों के लिए होगा। वॉयस-ओनली प्लान इसमें शामिल नहीं हैं। चलिए डिटेल में जानते हैं नए प्लान में ग्राहकों को क्या-क्या मिलेगा…
12 महीने के प्लान पर 400 रुपये बचेंगे
लंबी अवधि का पास लेने पर ग्राहक की लागत भी कम होती है। इसे उदाहरण से समझे तो, 200 रुपये का 28 दिन चलने वाला पास अगर ग्राहक तीन बार लेता है तो उसे 84 दिनों के लिए 600 रुपये खर्च करने पड़ते, जबकि नया 84 दिन वाला पास केवल 550 रुपये का है। यानी 50 रुपये की सीधी बचत। सालभर के लिए पास पर अब 2400 रुपये के बजाए मात्र 2000 रुपये खर्च करने होंगे। यानी पहले के मुकाबले 400 रुपये कम। डेटा भी अवधि के हिसाब से बढ़ेगा। 200 रुपये के पास में 30GB, 550 रुपये के पास में 90GB और 2000 रुपये के एनुअल पास में 365GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा।
फ्री मिलेंगे इतने सारे पॉपुलर OTT सब्सक्रिप्शन
इन OTT पास में यूट्यूब प्रीमियम, जियोहॉटस्टार मोबाइल + हॉलीवुड और अमेजन प्राइम शामिल हैं। 550 और 2000 रुपये के पास में अमेजन प्राइम लाइट मेंबरशिप, जबकि 200 रुपये के पास में अमेजन प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन मिलेगा। इसके अलावा ग्राहकों को सोनीलिव, जी5, लायंसगेट प्ले, डिस्कवरी+, सनNXT, फैनकोड, होइचोई, चौपाल, प्लैनेट मराठी, कांचा लन्नका, टाइम्सप्ले और तरंग प्लस का एक्सेस मिलेगा।
1000 से ज्यादा TV चैनल्स भी
ग्राहक, JioTV पर 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स भी देखे सकेंगे। इनमें स्टार प्लस HD, कलर्स HD, SET HD, सन टीवी HD, डिस्कवरी और कार्टून नेटवर्क जैसे चैनल शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक इस पैकेज से ग्राहकों को हर महीने 1,500 रुपये से अधिक कीमत के एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स मिलेंगे। नए 550 रुपये और 2,000 रुपये वाले OTT-Pass 7 अगस्त से MyJio ऐप, जियो की वेबसाइट और अधिकृत रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.