Highlights
- Lava ने 6000mAh बैटरी वाला दमदार फोन लॉन्च किया है।
- लावा का यह फोन 50MP कैमरा और वाटरप्रूफ फीचर्स से लैस है।
- Lava Shark 2 Pro को कंपनी ने बजट प्राइस रेंज में उतारा है।
Lava ने भारत में अपना एक और बजट फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। देसी कंपनी का यह फोन 6000mAh की दमदार बैटरी से लैस है। कंपनी ने हाल ही में अपना कर्व्ड डिस्प्ले वाला फोन Lava Virat Curve 5G पेश किया है। लावा का यह स्मार्टफोन Vayu AI से लैस है और वाटरप्रूफ फीचर को सपोर्ट करता है। Lava ने अपने इस स्मार्टफोन को Shark 2 Pro के नाम से पेश किया है।
Lava Shark 2 Pro 5G की कीमत
देसी कंपनी का यह स्मार्टफोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट – 6GB RAM + 128GB में आता है। फोन की कीमत 16,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन की रैम को 6GB वर्चुअली बढ़ाई जा सकती है। लावा का यह फोन सभी ऑफलाइन स्टोर पर खरीदा जा सकता है। कंपनी फोन की सर्विस घर पर फ्री में ऑफर करती है।
Lava Shark 2 Pro 5G के फीचर्स
लावा के इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और अल्ट्रा-स्मूथ विजुअल एक्सपीरियंस के साथ आता है। फोन को दो कलर ऑप्शन Akash Blue और Nanda Silver के साथ पेश किया गया है। इस फोन में कंपनी ने Unisoc T8200 5G चिपसेट दिया है। फोन में 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज दिया गया है। फोन की रैम और स्टोरेज को एक्सपेंड किया जा सकता है। फोन की रैम को 12GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। वहीं, फोन की स्टोरेज को 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है।
| Lava Shark 2 Pro 5G | फीचर्स |
| डिस्प्ले | 6.75 इंच, 120Hz |
| प्रोसेसर | Unisoc T8200 5G |
| स्टोरेज | 6GB, 128GB |
| बैटरी | 6000mAh, 18W |
| कैमरा | 50MP, 8MP |
| OS | Android 16 |
यह फोन 6000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। इस फोन में 18W USB Type C चार्जिंग फीचर दिया गया है। फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में डुअल सिम कार्ड का सपोर्ट मिलता है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में 50MP का मेन AI कैमरा मिलता है। वहीं, साथ में एक सेकेंडरी कैमरा भी मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा मिलता है।
यह भी पढ़ें – Oppo ने भारत में लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला फोन, मिलेंगे दमदार फीचर्स
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.