अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं तो एक बार कटोरी रस पीठा बनाकर जरूर खाएं। ये खाने में इतना मजेदार लगेगा कि आप खाते ही जाएंगे। खास बात ये है कि आप इसे बिना माइक्रोवेव और अवन के भी बना सकते हैं। गैस पर कड़ाही में इस मिठाई की रेसिपी को तैयार किया जा सकता है। सिर्फ कटोरी में ये लाजवाब मिठाई बनकर तैयार हो जाएगी। इसका लजीज स्वाद कोई एक बार खाकर तो भूल ही नहीं सकता। इसके लिए ना तो मावा चाहिए ना चाशनी चाहिए और ना ही काजू बादाम चाहिए। ये बहुत ही मजेदार रेसिपी है। आइये इसे बनाने का तरीका जान लेते हैं।
सूजी कटोरी रस पीठा रेसिपी
पहला स्टेप- आपको 1 कप सूजी लेनी है और इसे मिक्सी के जार में डाल दें। अब सूजी को हल्का ग्राइंड कर लें। सूजी में 2 चम्मच कस्टर्ड पाउडर डाल दें और फिर से एक बार मिक्सी को घुमाकर पीस लें। एक बाउल में आधा कप से कम चीनी लें और उसमें आधा कप ताजा दही डालकर मिक्स कर लें। दही में ही एक चौथाई कप रिफाइंड ऑयल डाल दें। आप इसकी जगह घी या बटर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
दूसरा स्टेप- अब दही और चीनी वाले घोल में पिसी सूजी और कस्टर्ड पाउडर वाला मिश्रण मिला दें। अब सारी चीजों को मिलाएं और करीब आधा कप दूध और डालकर बैटर जैसा तैयार कर लें। इसका स्मूद बैटर जैसा बनाकर इसे 15 मिनट ढककर रख दें।
तीसरा स्टेप- आधा कप चीनी लें और इसमें से आधा चीनी को एक कड़ाही में डालकर धीमी आंच पर कैरेमलाइज होने तक पकाएं। जब चीनी पिघल जाए तो इसमें थोड़ा सा पानी डाल दें। अब इसमें गाढ़ा फुलक्रीम दूध लेना है। आपको पूरी रेसिपी में करीब 1 से डेढ लीटर दूध चाहिए। दूध में एक उबाल आने के बाद जो बची हुई चीनी है वो डाल दें।
चौथा स्टेप- अब बैटर को चेक कर लें, सूजी फूलती है तो बैटर अगर गाढ़ा लगे तो इसमें थोड़ा दूध डालकर मिलाएं। अब बैटर को फेंट लें और इसमें 1 टीस्पून बेकिंग पाउडर, एक तिहाई चम्मच बेकिंग सोडा डाल दें। अब इसे एक बार हल्के हाथों से मिक्स कर दें। अब एक कड़ाही को गैस पर रखें और उसे हीट होने दें। कड़ाही में नमक डालें और उसके ऊपर एक प्लेट रख दें।
पांचवां स्टेप- बेक करने के लिए छोटे साइज की कटोरी लें और उसे पहले घी और फिर मैदा से डस्ट कर लें। इसमें तैयार किया गया बैटर आधा कटोरी तक भर दें। सारी कटोरियों में बैटर डालकर रख दें। अब कड़ाही में रखी प्लेट के ऊपर सारी कटोरियों को रख दें। ऊपर से किसी लिड से ढक दें और करीब 20-25 मिनट के लिए इसे धीमी आंच पर पकाएं।
छठा स्टेप- इसे ठंडा होने के बाद कटोरियों से निकाल लें। उधर दूध गाढ़ा होकर काफी अच्छा हो गया होगा। इसमें 1 चम्मच हरी इलायची का पाउडर डालें और मिक्स कर दें। दूध जब हल्का गाढ़ा हो जाए तो इसे थोड़ा ठंडा होने दें। अब जो कटोरी में से बेक किए हुए केक जैसे बनाए हैं उन्हें किस गहरी प्लेट में रखें। ऊपर से तैयार किया गाढ़ा दूध डाल दें।
थोड़ी देर के लिए इसे रखें तो सूजी से तैयार कटोरी पीठा रस पी जाएंगे। अब इसे फ्रिज में रख दें और इसे ठंडा होने दें। अगर रस कम लगे तो ऊपर से थोड़ा दूध वाला रस और डाल दें। इस कटोरी रस पीठा को बारीक कटे पिस्ता से गार्निश करके सर्व करें। ये इतना स्वादिष्ट बनेगा कि आप खाते ही जाएंगे।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.