एक्टर महेश बाबू अपनी दमदार एक्टिंग के अलावा फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी फिट बॉडी का राज अक्सर फैंस पूछते हैं और आज हम आपको उसके बारे में बताने जा रहे हैं। एक्टर फिट रहने के लिए कुछ आदतों को अपनाते हैं।
कैसा रहता है वर्कआउट रूटीन
महेश बाबू हफ्ते में 5 दिन वर्कआउट करते हैं, जो करीब 3 घंटे तक होता है। उनका हर वर्कआउट सेशन शरीर की मोबिलिटी और लचीलेपन को बनाए रखने के लिए होता है। वह हर दिन एक अलग एक्सरसाइज पर फोकस करते हैं और उसी को करते रहते हैं। हर जिम सेशन में शरीर के एक खास मसल ग्रुप पर फोकस किया जाता है। उनकी फिल्म की शूटिंग कितनी भी व्यस्त क्यों न हो, वह पूरे साल अपने वर्कआउट रूटीन को फॉलो करते हैं।
खाना छोड़ दी है ये चीज
महेश बाबू सालों से दही चावल नहीं खा रहे हैं। जी हां, महेश बाबू ने कुछ कारणों से दही चावल छोड़ा हुआ है। दही में प्रोटीन होता है और चावल में कार्ब्स, वैसे तो ये बैलेंस डाइट है लेकिन वह नहीं खाते हैं। इसके पीछे का कारण उनकी वीगन डाइट या फिर कुछ और भी हो सकता है। इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह डेयरी प्रोडक्ट्स नहीं खाते हैं। इसके अलावा वह ब्रेड, बर्गर वगैरह भी नहीं खाते हैं, कभी-कभी मिठाई खा लेते हैं।
एक्टर का डाइट प्लान है कुछ ऐसा
नाश्ते में वह ओट्स, अंडे, नट्स और फल लेते हैं, जिसे अक्सर मश कहा जाता है। एक्टर के दोपहर के खाने में चिकन, लैम्ब या मछली जैसे लीन प्रोटीन के साथ ब्राउन राइस, क्विनोआ या खसखस शामिल होता है। रात का खाना हल्का रखते हैं, जिसमें प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का बैलेंस होता है। इसमें अंडे या चिकन के साथ होल-व्हीट या ब्राउन ब्रेड शामिल होती है। वह दिनभर में 5-6 मील्स लेते हैं, जो हेल्दी और छोटी होती हैं।
फिटनेस के लिए रूटीन बनाएं
महेश बाबू का मानना है कि अगर आपको फिट रहना है, तो एक रूटीन फॉलो करें और उसी के अनुसार चलें। अब उन्हें फिट रहने में मजा आने लगा है और वर्कआउट उनकी डेली रूटीन का हिस्सा बन चुका है। इसके अलावा वह रनिंग, साइकिलिंग और बच्चों को साथ खेलना भी पसंद करते हैं। इससे उनकी फिजिकल एक्टिविटीज भी हो जाती हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.