जब भी हेल्दी और टेस्टी नाश्ते की बात होती है तो उसमें सबसे पहला नाम दक्षिण भारत का आता है। इडली, डोसा से लेकर अप्पे तक ये सभी न केवल हेल्दी होते हैं बल्कि लोग खूब चाव से इन्हें नाश्ते से लेकर डिनर तक में खाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए उत्तपम की एक रेसिपी लेकर आए हैं। यह डोसे के विपरीत थोड़ा मोटा और स्पंजी होता है जो नारियली की चटनी के साथ बेहद स्वादिष्ट लगता है। हालांकि, यह भी चावल और उड़द की दाल से बनाया जाता है लेकिन आज हम आपके लिए मूंग दाल का उत्तपम रेसिपी लेकर आए हैं। चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाएं?
मूंग का उत्तपम बनाने के लिए सामग्री
पीली मूंग दाल बिना छिलके वाली 1 कप, अदरक मोटा-मोटा कटा हुआ- 2 बड़े चम्मच, हरी मिर्च 2-3, कड़ी पत्ता मुट्ठी भर, जीरा 1½ छोटी चम्मच, काली मिर्च 12, बेसन 2 बड़े चम्मच, सूजी 2 बड़े चम्मच, दही 2 बड़े चम्मच, नमक स्वादानुसार, चीनी 1 चम्मच, बेकिंग सोडा1 चम्मच, पानी ¾ कप, तेल, पानी का छींटा
मूंग का उत्तपम बनाने की विधि
- पहला स्टेप: पीली मूंग का उत्तपम बनाने के लिए इसे रात में भिगोकर रख दें। अब, सुबह के समय एक मिक्सर जार में अदरक मोटा-मोटा कटा हुआ, हरी मिर्च, कड़ी पत्ता, जीरा, काली मिर्च, बेसन, सूजी और दही, नमक, चीनी और थोड़ा पानी डालकर एकदम स्मूथ पीस लें। इस बता का ध्यान रखें कि दाल एकदम बारीक पीस जानी चाहिए। बैटर आपका थिक होना चाहिए। अब बैटर को एक बाउल में निकालें।
- दूसरा स्टेप: बता दें बैटर में सूजी का इस्तेमाल करने से उत्तपम बेहद करारे बनते हैं। तो अगर आपको करारे और क्रंची उत्तपम चाहिए तो आप इसमें सूजी ज़रूर डालें। लेकिन अगर आपको स्पॉन्जी और नरम उत्तपम चाहिए तब इसमें सूजी का इस्तेमाल न करें।
- तीसरा स्टेप: जब आप उत्तपम बनाने जाएं उसके पहले बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब गैस ऑन कर मीडियम आंच पर नॉन स्टिक पैन रखें और उसपर तेल ग्रीस करें। अब उसपर घोल डालकर राउंड शेप में घुमाएं। आप इसके ऊपर अपनी मन पसंद की सब्जियां भी डाल सकते हैं। दोनों साइड से अच्छी तरह पका लें और फिर नारियल की चटनी के साथ गर्म गर्म सर्व करें
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.