शाम के नाश्ते में अगर कुछ टेस्टी के साथ-साथ हेल्दी भी खाना चाहते हैं, तो सोया चिली मंचूरियन रेसिपी एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। चलिए जानते हैं घर पर आसानी से सोया चिली मंचूरियन बनाने की आसान रेसिपी।
सोया चिली मंचूरियन बनाने के लिए साम्रगी:
-
उबालने के लिए सामग्री: 2 कप सोया 100 ग्राम, 1 लीटर पानी, 1 छोटा चम्मच नमक, 1 छोटा चम्मच चीनी, 1 छोटा चम्मच सिरका, 1 लहसुन की कली, धनिया के डंठल, आधा इंच अदरक -
कोटिंग के लिए सामग्री: 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, 1 छोटा चम्मच चिली-गार्लिक सॉस, आधा छोटा चम्मच नमक, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, 2-3 बड़े चम्मच कॉर्न स्टार्च, 1 छोटा चम्मच कॉर्न स्टार्च, 5-6 लहसुन की कलियां, अदरक, 1 प्याज़, 1 शिमला मिर्च, 3-4 हरी मिर्च, 1 बड़ा चम्मच सोया सॉस, 1 छोटा चम्मच चिली-गार्लिक पेस्ट, 1 छोटा चम्मच सिरका, 1-2 बड़े चम्मच टोमैटो केचप
सोया चिली मंचूरियन बनाने की विधि
-
सोया चिली मंचूरियन बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप सोया को अच्छी तरह से धोएं। अब, एक कड़ाही में 1 लीटर पानी डालें और उसके साथ नमक, चीनी, सिरका, कद्दूकस किया हुआ लहसुन-अदरक और धनिया के डंठल को बारीक काटकर डालें। जब ये उबल जाए तब गैस बंद कर दें और ठंडा होने पर सोया को अच्छी तरह से स्क्वीज़ कर के निकाल लें।
-
अब सोया को एक बड़े बॉल में डालें। अब उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, चिली-गार्लिक सॉस, नमक, काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब इसे सेट करने के लिए इसमें कॉर्न स्टार्च, डालें। कॉर्न स्टार्च सोया में अच्छी तरह से मिल जाना चाहिए। आपका कोटिंग तैयार है। अब कोट किए हुए सभी सोया को गर्म तेल में सुनहरा होने तक तल लें।
-
अब एक कड़ाही में तेल डालें और जब उसमें से धुंआ आने लगे तब उसमें कददूसकस किया हुआ लहसुन और अदरक डालें। जब ये गोल्डन ब्राउन हो जाए तब उसमें 1 शिमला मिर्च, प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का ब्राउन होने तक भूनें। अब इसमें सोया सॉस, चिली-गार्लिक पेस्ट, सिरका और टोमैटो केचप डालकर बीस सेकेंड तक भूनें।
-
उसके बाद आप इसमें कॉर्न स्टार्च का घोल डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। जब ये गाढ़ा हो जाये तब इसमें तले हुए सोया डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। आपका सोया चिली मंचूरियन बनकर तैयार है। इसे गर्म गर्म सर्व करें।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.