चेहरे के बाल हटाने का सबसे सेफ और सही तरीका क्या है? ट्रेडिंग, वैक्सिंग, लेजर, शेविंग और भी बहुत कुछ…आप भी अक्सर इनमें कन्फ्यूज हो जाती हैं तो चलिए आज जानते हैं कि डर्मेटोलॉजिस्ट के मुताबिक कुआँ सा तरीका बेस्ट है।
चेहरे के बाल हटाने का कौन सा तरीका है सबसे बेस्ट, जानें
क्या रेजर से शेव करने पर उगते हैं मोटे बाल?
चेहरे के बालों को हटाने के लिए रेजर से शेव करना बहुत ही आसान विकल्प है। डॉक्टर इसे 10 में से 7 की रेटिंग देती हैं। डॉक्टर कहती हैं कि ये तरीका कुछ दिनों के लिए आपके चेहरे को बालों से फ्री रख सकता है और सेफ भी है। साथ ही रेजर से शेव करने पर ज्यादा बाल आते हैं या मोटे बाल उगते हैं, ये भी सिर्फ एक मिथक है। इन बातों का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।
हल्दी से बाल रिमूव करना कितना सेफ?
कुछ महिलाएं चेहरे के बाल हटाने के लिए आज भी हल्दी के पैक बनाकर इस्तेमाल करती हैं। डॉ श्वेता इस तरीके को 10 में से 3 नंबर देती हैं। डॉक्टर के मुताबिक ये तरीका इफेक्टिव भी नहीं है और सेंसेटिव स्किन में हल्दी से इरीटेशन भी हो सकती है।
हेयर रिमूवल क्रीम इस्तेमाल करें या नहीं
फेशियल हेयर रिमूव करने के लिए मार्केट में हेयर रिमूवल क्रीम भी आती हैं। डॉक्टर इन्हें 10 में से 3 नंबर देती हैं। डॉक्टर कहती हैं कि आप एक अच्छे ब्रांड का हेयर रिमूवल क्रीम यूज कर सकती हैं, लेकिन ये सिर्फ टेम्परेरी रिजल्ट देता है। इसके अलावा इनमें कई केमिकल्स भी होते हैं, जो चेहरे की नाजुक त्वचा को इरिटेट कर सकते हैं।
क्या थ्रेडिंग से रिमूव कर सकते हैं चेहरे के बाल?
थ्रेडिंग भी एक काफी पॉपुलर तरीका है। डॉक्टर कहती हैं कि थ्रेडिंग आईब्रो तक तो ठीक है, लेकिन फेस के लिए इसका इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। इससे चेहरे का टेक्चर बदल सकता है। स्किन ज्यादा रफ और ड्राई नजर आ सकती है और साथ ही पिगमेंटेशन की समस्या भी हो सकती है। डॉक्टर इसे 10 में से 4 रेट करती हैं।
फेस के लिए ट्रिमर का इस्तेमाल कितना सेफ
डर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं कि ट्रिमर भी शेविंग की तरह ही होता है। ये भी एक टेंपरेरी मैथड है और स्किन के लिए सेफ है। हालांकि रोटेटरी ट्रिमर (घूमते हुए ब्लेड वाला) का इस्तेमाल चेहरे पर नहीं करना चाहिए।ऐसा ट्रिमर चुनें जो एक डायरेक्शन में ही चेहरे के बाल हटाता हो। डॉक्टर इस तरीके को 10 में से 4 नंबर देती हैं।
इलेक्ट्रोलिसिस टेक्नीक भी होती है इस्तेमाल
हेयर रिमूवल के लिए इलेक्ट्रोलिसिस टेक्नीक का भी इस्तेमाल किया जाता है। डॉक्टर इसे 10 में से 6 की रेटिंग देती हैं। उनके मुताबिक सफेद बालों को परमानेंट हटाने के लिए ये इकलौता तरीका है। लेकिन ये काफी पेनफुल हो सकता है और इससे पिगमेंटेशन के चांस भी होते हैं।
लेजर हेयर रिमूवल क्यों हैं बेस्ट?
लेजर हेयर रिमूवल को डॉक्टर 10 में से 10 नंबर देती हैं। उनके मुताबिक चेहरे से बालों को हटाने का ये सबसे सेफ और इफेक्टिव तरीका है। साथ ही ये परमानेंट भी होता है इसलिए बार-बार किसी झंझट की जरूरत नहीं पड़ेगी।
क्या चेहरे पर वैक्सिंग करानी चाहिए?
वैक्सिंग भी फैशियल हेयर रिमूवल का एक पॉपुलर तरीका है, लेकिन डॉक्टर इसे 10 में से 0 रेटिंग देती हैं। डॉक्टर कहती हैं कि वैक्सिंग सिर्फ पेनफुल ही नहीं है, बल्कि फॉलिक्युलाइटिस और एक्ने की समस्या को बढ़ा सकता है। चेहरे की सेंसेटिव त्वचा पर वैक्सिंग करना अवॉइड ही करना चाहिए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.