अक्सर मेहमानों के आने पर या पार्टी फंक्शन में खाना ज्यादा बन जाता है। बचे हुए खाने को दोबारा खाने का कई बार मन नहीं करता है। फ्रिज में रखने पर खाना इतनी जल्दी खराब भी नहीं होता है कि उसे दोबारा इस्तेमाल न किया जा सके। अगर घर में छोले ज्यादा बच जाएं तो आप उन्हें दोबारा खाने की बजाय उनसे स्वादिष्ट नाश्ता बनाकर खाएं। रात के बचे हुए छोले से आप टेस्टी हाई प्रोटीन कबाब बनाकर खा सकते हैं। ये खाने में स्वादिष्ट लगते हैं और फ्लेवर भी बदल जाता है। आइये जानते हैं छोले के कबाब बनाने की रेसिपी।
बचे हुए छोले के कबाब, नोट कर लें रेसिपी
पहला स्टेप- सबसे पहले छोले को ग्रेवी से निकालकर अच्छी तरह मैश कर लें। अगर ग्रेवी गाढ़ी है तो उसका भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अब 1 -2 आलू अच्छी तरह से मैश कर लें। बाइंडिंग के लिए बेसन मिलाएं और इसमें स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर, आमचूर पाउडर और गरम मसाला डाल दें।
दूसरा स्टेप- कबाब को स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें बारीक कटा प्याज, हरा धनिया और हरी मिर्च डाल दें। अगर फ्लेवर बढ़ाना है तो थोड़ी अदरक और लहसुन कूट कर मिला दें। अब सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके बैटर बना लें। हाथ पर तेल लगाकर छोटे-छोटे कबाब बनाकर रेडी कर लें।
तीसरा स्टेप- अब पैन में तेल डालें और तैयार किए हुए कबाब डालकर अच्छी तरह सेंक लें। कबाब को दोनों तरफ से गोल्डन होने तक फ्राई कर लें। सारे कबाब इसी तरह सेंक लें। गर्मागरम कबाब को टमाटर की सॉस या हरी चटनी के साथ इंजॉय करें। लोगों को पता भी नहीं चलेगा कि आपने ये कबाब बचे हुए छोले से तैयार किए हैं।
छोले के कबाब खाने में स्वादिष्ट लगते हैं। अगर आपको कबाब बनाने का मन नहीं है तो आप छोले को मैश करके आटे में गूंथ लें। इससे स्वादिष्ट पराठे तैयार किए जा सकते हैं। छोले के पराठे खाने में बहुत टेस्टी लगते हैं। ये एकदम सॉफ्ट बनते हैं। बच्चों को टिफिन में छोले के पराठे बनाकर दे सकते हैं। इसमें मसाले अपने स्वादानुसार मिला सकते हैं।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.