अगर सावन के व्रत में हर बार साबूदाना खिचड़ी या वड़ा खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार कुछ नया ट्राई करें। बाहर से एकदम क्रिस्प और अंदर से चीज़ी ये साबुदाना बॉल स्वाद में बिल्कुल चीज़ बॉल्स जैसे लगते हैं। इन्हें बनाना भी बेहद आसान है। आइए जानते हैं घर पर क्रिस्पी साबुदाना बॉल्स बनाने की आसान रेसिपी।
साबूदाना बॉल्स बनाने के लिए सामग्री
साबूदाना 1 कप, दो उबले आलू , मूंगफली आधा कप दरदरी पिसी हुई, हरी मिर्च 2, अदरक 1 छोटा चम्मच, हरा धनिया 2 बड़े चम्मच, सेंधा नमक स्वादानुसार, काली मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच, जीरा आधा छोटा चम्मच, कसा हुआ चीज़ आधा कप, तलने के लिए घी या तेल
साबूदाना बॉल्स बनाने की विधि
- स्टेप पहला: भीगे हुए साबूदाने का पानी निकाल लें। साबूदाने में बिल्कुल भी पानी न रहने दें वरना बॉल्स अच्छी तरह नहीं बन पाएंगे। एक बड़े बाउल में साबूदाना, मैश किए हुए आलू, दरदरी मूंगफली, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, सेंधा नमक, काली मिर्च और जीरा डालकर अच्छी तरह मिला लें। साथ ही आलू ज्यादा न डालें, वरना बॉल्स नरम हो सकते हैं।
- स्टेप दूसरा: अब मिश्रण की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं। हर लोई के बीच में थोड़ा-सा कसा हुआ चीज़ या एक छोटा चीज़ क्यूब रखें और चारों तरफ से बंद करके गोल बॉल का आकार दें।
- स्टेप तीसरा: एक कड़ाही में मीडियम आंच पर तेल या घी गर्म करें। तेल बहुत ज्यादा गर्म न हो, वरना बॉल्स बाहर से जल्दी ब्राउन हो जाएंगे और अंदर से ठीक से नहीं पकेंगे।
- स्टेप चौथा: तैयार बॉल्स को धीरे-धीरे तेल में डालें और मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। बीच-बीच में हल्के हाथ से पलटते रहें ताकि सभी तरफ से समान रूप से क्रिस्पी हो जाएं। तलते समय बॉल्स को बार-बार न चलाएं, वरना वे टूट सकते हैं।
- स्टेप पांचवां: तले हुए साबुदाना बॉल्स को टिश्यू पेपर पर निकाल लें, ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए। गरमा-गरम साबुदाना चीज़ बॉल्स को हरी धनिया की चटनी, दही या व्रत वाली मूंगफली की चटनी के साथ सर्व करें। बाहर से ये एकदम क्रिस्पी और अंदर से चीज़ी होते हैं, इसलिए खाने में बिल्कुल चीज़ बॉल्स जैसा स्वाद और टेक्सचर देते हैं।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.