सुबह की भागदौड़ में अक्सर लोग सैंडविच बनाना एक स्मार्ट और टेस्टी ऑप्शन मानते हैं। सैंडविच बहुत जल्दी बन जाता है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। ज्यादातर घरों में वेज सैंडविच, आलू टोस्ट या चीज सैंडविच बनता है। लेकिन आज हम आपको एकदम टेस्टी और फटाफट से बन जाने वाला चीज गार्लिक अनियन सैंडविट बनाना बता रहे हैं। ये रेसिपी इतनी जल्दी तैयार होती है कि आप इसे सुपर बिजी मॉर्निंग में भी बनाकर खा सकते हैं। ब्रेड पर पिघलती चीज और उसमें लहसुन प्याज की खुशबू, इस सैंडविच को देखकर आप भी ललचा जाएंगे। फटाफट नोट कर लें चीज गार्लिक अनियन सैंडविच की रेसिपी।
चीज गार्लिक अनियन सैंडविच रेसिपी
- ब्रेड स्लाइस
- 1 कप के करीब कद्दूकस किया हुआ चीज या चीज स्लाइस
- 3 बड़े चम्मच बटर
- 2 चम्मच बारीक कटा लहसुन
- आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच चिली फ्लेक्स
- 1 प्याज गोल और पतला कटा हुआ
- स्वादानुसार नमक
- बारीक कटा हरा धनिया
- स्प्रिंग अनियन ऑप्शनल
पहला स्टेप- सबसे पहले आपको लहसुन को छीलकर बारीक काट लेना है या इसे कूट सकते हैं। आप चाहें तो लहसुन को बारीक कद्दूकस से भी ग्रेट कर सकते हैं। अब प्याज को गोल और पतले स्लाइस में कट कर लें। हरा धनिया काट लें और अगर स्प्रिंग अनियन है तो उसे भी बारीक काट लें।
दूसरा स्टेप- अब एक बाउल में बटर डालें और इसमें कुटा हुआ लहसुन, काली मिर्च, चिली फ्लेक्स, नमक और हरा धनिया डालकर सारी चीजों को मिक्स कर लें। तैयार बटर गार्लिक मिक्स को ब्रेड स्लाइस के एक साइड पर अच्छी तरह फैला दें।
तीसरा स्टेप- इसके बाद ब्रेड स्लाइस पर कटे हुए प्याज और स्प्रिंग अनियन के टुकड़े रखें। अब ऊपर से कद्दूकस किया हुआ चीज या चील स्लाइस रख दें। दूसरी ब्रेड से सैंडविच को अच्छी तरह कवर कर दें। अब तवा या सैंडविच मेकर गरम करें।
चौथा स्टेप- सैंडविच के ऊपर और नीचे वाली साइड पर भी गार्लिक बटर लगाएं और इसे धीमी आंच पर क्रिस्पी होने तक सेंक लें। जब सैंडविच दोनों तरफ से अच्छी तरह से क्रिस्पी हो जाए और चीज पिघल जाए तो इसे निकाल लें और दो टुकड़ों में काट लें।
पांचवां स्टेप- इसी तरह आपको सारे सैंडविच बनाकर तैयार करने हैं। आप इसी तरह सारे सैंडविच बनाकर रेडी कर लें। इनके ऊपर सीजनिंग डालकर खाएं। स्वाद में ये चीज गार्लिक अनियन सैंडविच बहुत टेस्टी लगता है। आप इसे बिना प्याज के भी बना सकते हैं। खाने में ये गार्लिक ब्रेड से भी ज्यादा टेस्टी लगेगा।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.