यूपीएसएसएससी की वेटरनरी फार्मासिस्ट के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 5 अक्टूबर है। इसके अलावा आवेदन फॉर्म में किसी भी तरह का संशोधन 12 अक्टूबर तक किया जा सकेगा।
कब तक चलेगा आवेदन
यूपीएसएसएससी की वेटरनरी फार्मासिस्ट के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 5 अक्टूबर है। इसके अलावा आवेदन फॉर्म में किसी भी तरह का संशोधन 12 अक्टूबर तक किया जा सकेगा। ऐसे में जो उम्मीदवार पशु चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए यह किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है।
भर्ती प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2025) वाले पात्र होंगे। इसमें मिले स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट करते हुए मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क
वेटरनरी फार्मासिस्ट के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 25 रुपये है।
किस कैटेगरी में कितने पद
जैसा कि पहले ही बताया कि पशुपालन निदेशालय के अधीन वेटनरी फार्मासिस्ट के 1308 पदों पर भर्ती होनी हैं। अलग-अलग कैटेगरी के लिए अलग-अलग पद शामिल हैं। अनारक्षित वर्ग के 576, अनुसूचित जाति 237, अनुसूचित जनजाति छह, अन्य पिछड़ा वर्ग 359 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 130 पद हैं।
भर्ती के जरूरी पात्रताएं
भर्ती के लिए हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के साथ विधि द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय या संस्था से वेटनरी फार्मेसी में दो वर्ष तीन माह का डिप्लोमा होना चाहिए। सक्षम परिषद या संस्था में पंजीकृत होना चाहिए। आवेदन के लिए 18 से 40 वर्ष की आयु वाले पात्र होंगे। लिखित परीक्षा 100 अंकों की दो घंटे की होगी। पशुओं और पोल्ट्री की शारीरिक संरचना से जुड़े चार अंक के सवाल पूछे जाएंगे।
परीक्षा का सिलेबस
पशुपालन प्रबंधन का परिचय, नस्लों और आर्थिक गुणों का परिचय से जुड़े पांच-पांच अंक के सवाल होंगे। पशु शरीर क्रिया विज्ञान चार अंक, क्लीनिकल पैथोलॉजी की बुनियादी बातें व बुनियादी पैरासिटोलॉजी तीन-तीन अंक, फार्माकोलॉजी पांच अंक, बायोकैमिस्ट्री चार अंक, क्लीनिकल पशु चिकित्सा, वेटनरी क्लीनिकल फार्मेसी पांच-पांच अंक के सवाल होंगे।
शुरुआती सर्जिकल प्रक्रियाएं चार अंक, फार्मासिस्ट कानूनी नियम व फार्मा प्रबंधन और विस्तार पांच-पांच अंक, हास्पिटल प्रैक्टिस ट्रेनिक तीन अंक और कंप्यूटर से जुड़ी जानकारी के 15 अंक व यूपी के बारे में 20 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा पाठ्यक्रम के बारे में आयोग की वेबसाइट पर विस्तार से जानकारी दी गई है।
ऐसे करें आवेदन
1. उम्मीदवार सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद होमपेज पर अप्लिकेंट सेगमेंट में जाकर कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
3. यहां अपने PET रजिस्ट्रेशन नंबर और व्यक्तिगत विवरण के जरिए लॉगिन करें।
4. अपनी शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें और मांगे गए जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
5. इसके बाद निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
6. अब फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.