क्या है प्राइस बैंड (Raksan Transformers IPO Price band)
इस एसएमई सेगमेंट के आईपीओ का प्राइस बैंड 258 रुपये से 273 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 400 शेयरों का एक लॉट बनाया है। किसी भी निवेशक कम से कम 800 शेयरों पर दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से मिनिमम इनवेस्टमेंट 218400 रुपये का करना पड़ेगा।
एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 9 सितंबर को खुला था। एंकर निवेशकों से कंपनी ने 42.86 करोड़ रुपये जुटाए हैं। बता दें, एंकर निवेशकों को कंपनी की तरफ से जारी किए गए 50 प्रतिशत शेयरों का लॉक इन पीरियड महज 30 दिन का ही है।
कितना है इस समय जीएमपी (Raksan Transformers IPO GMP Today)
ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 61 रुपये के प्रीमियम पर आज मंगलवार को ट्रेड कर रहा है। मौजूदा जीएमपी 22 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। अगर यही स्थिति रही तो आईपीओ शेयर बाजार में 334 रुपये के आस-पास लिस्ट हो सकता है। इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार आईपीओ के जीएमपी में महज कुछ दिन के अंदर दोगुना का इजाफा हुआ है।
100 प्रतिशत भरा आईपीओ
पहले दो दिन में इस आईपीओ को 1.31 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका है। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को 0.35 गुना, क्यूआईबी में 3.87 गुना और एनआईआई में 0.16 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। बता दें, कंपनी की लिस्टिंग बीएसई एसएमई में होगी।
क्या करती है कंपनी (Raksan Transformers IPO details)
यह कपंनी ट्रांसफॉर्मर का उत्पादन करती है। कंपनी अलग-अलग वोल्टेज रेटिंग में यह ट्रांसफॉर्मर बनाती है। मौजूदा समय में इस पास हरियाणा में दो मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है। बता दें, 30 जून 2026 तक के डाटा के अनुसार कंपनी में 143 फुल टाइम कर्मचारी थे।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.