क्रिकेटर स्मृति मंधाना की कमाल बल्लेबाजी के लोग कायल हैं और वह नेशनल क्रश भी बन चुकी हैं। स्मृति ने सिर्फ 30 की उम्र में फिट बॉडी बनाकर रखी है और इसके लिए वह मांस-मछली से दूर रहती है। चलिए उनका फिटनेस प्लान जानते हैं।
वर्कआउट बदलकर करना है पसंद
स्मृति मंधाना का मानना है कि अगर आपको अपने शरीर की क्षमता को बढ़ाना है, तो अलग-अलग वर्कआउट स्टेप्स करने होंगे। वह हफ्ते में 6 दिन रोजाना वर्कआउट करती हैं, जिसमें वह हर दिन कुछ अलग सेशन चुनती हैं। पैरों की मजबूती के लिए वह रोजाना रनिंग करती हैं। इसके अलावा लेग स्ट्रेंथ और मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए स्क्वाट्स, डेडलिफ्ट्स, लंजेस और पुल-अप्स भी करती हैं। इसके साथ ही वह अनुशासन के साथ वर्कआउट करती हैं, बिना एक भी दिन स्किप किए। अगर कभी उन्हें सुबह समय नहीं मिल पाता है, तो वह शाम के समय जिम जाती हैं।
डाइट भी है काफी सिंपल
ज्यादातर एक्टर्स-क्रिकेटर्स अपनी डाइट में मीट, मछली, चिकन को शामिल करते हैं, जिससे उन्हें अच्छा प्रोटीन मिले और फिटनेस मेंटेन रहे लेकिन स्मृति के साथ ऐसा नहीं है। स्मृति मंधाना घर का बना सिंपल खाना खाना पसंद करती हैं और वह सिर्फ वेजिटेरियन फूड्स ही खाती हैं। वह खासतौर पर लैक्टो-ओवो-वेजिटेरियन फॉलो करती हैं, जिसमें आप अनाज, फल, सब्जियां, डेयरी प्रोडक्ट्स और अंडा खाते हैं लेकिन मीट-चिकन से दूर रहते हैं। प्रोटीन को पूरा करने के लिए वह प्रोटीन शेक और अंडे खाती हैं। वह खुद को हाइड्रेट रखने के लिए खूब सारा पानी और नारियल पानी भी पीती हैं।
ये चीज है स्मृति है कमजोरी
स्मृति मंधाना को मारवाड़ी खाना और भेलपूरी खाना काफी पसंद है, जिसे वह कभी-कभार खा लेती हैं। चीट डे पर वह भेलपूरी जरूर खाती हैं और मीठे से वह सख्त दूरी बनाकर रखती हैं। स्वीट क्रेविंग होने पर वह डार्क चॉकलेट खाती हैं, जो सेहत के लिए हेल्दी होती है।
फिटनेस का सिंपल है नियम
स्मृति मंधाना का कहना है कि अगर आपको फिट रहना है, तो सिंपल नियम अपनाना होगा। आपको रूटीन और तय समय के साथ खुद को अनुशासित करते हुए हर काम करना होगा। अगर आप एक दिन छोड़कर एक दिन वर्कआउट करेंगे, तो कभी फिट नहीं हो सकते। साथ ही बैलेंस डाइट फिटनेस का खास हिस्सा है, जिसे हर किसी को फॉलो करना चाहिए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.