महिंद्रा अपनी दमदार एसयूवी – स्कॉर्पियो क्लासिक को जल्द ही बड़ा अपडेट देने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस पॉपुलर एसयूवी के फेसलिफ्ट पर काम कर रही है। लॉन्च से पहले इसके कुछ फोटो सामने आए हैं। आई जानते हैें डीटेल।
फ्रंट में दिख सकते हैं ये बदलाव
नई स्कॉर्पियो क्लासिक के फ्रंट में वर्टिकल स्लैट्स के साथ हनीकॉम्ब पैटर्न वाली ग्रिल देखने को मिल सकती है। बंपर को भी थोड़ा अपडेट किया गया है और इसमें बड़ा सिल्वर फॉक्स स्किड प्लेट लगा है। फॉग लैंप का डिजाइन भी बदला हुआ है। वहीं, इसमें हेडलैंप का मौजूदा डिजाइन ही बरकरार रहने की उम्मीद है। यह देखना काफी एक्साइटिंग होगा कि कंपनी हेडलैंप में LED DRL देती है या नहीं।
नए ब्लैक फिनिश वाले 5-स्पोक अलॉय व्हील
साइड प्रोफाइल में बदलाव काफी मामूली होंगे। फ्रंट फेंडर गार्निश को नया डिजाइन मिल सकता है और टर्न इंडिकेटर को फेंडर से हटाकर ORVM पर लगाया जा सकता है। व्हील आर्च और दरवाजों पर क्लैडिंग का डिजाइन भी बदला जाएगा। एसयूवी में नए ब्लैक फिनिश वाले 5-स्पोक अलॉय व्हील और अपडेटेड रूफ रेल्स मिल सकते हैं। पीछे की तरफ नया इंटीग्रेटेड स्पॉयलर और सेंटर में ब्रेक लाइट भी दिखाई दे सकती है। टेललैंप और रियर बंपर में भी मामूली बदलाव की उम्मीद की जा रही है।
बेहतर इन्फोटेनमेंट सिस्टम और कुछ नए फीचर
केबिन में भी कुछ अपडेट मिलने की उम्मीद है। इसमें नया इंटीरियर थीम, बेहतर इन्फोटेनमेंट सिस्टम और कुछ नए फीचर दिए जा सकते हैं। सबसे बड़ा बदलाव इलेक्ट्रिक सनरूफ हो सकता है। स्कॉर्पियो क्लासि में अब तक सनरूफ नहीं आता था, लेकिन बढ़ती मांग को देखते हुए महिंद्रा पहली बार इसमें यह फीचर दे सकती है।
मेकैनिकली कोई बड़ा बदलाव नहीं
मेकैनिकली इसमें बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। एसयूवी में मौजूदा 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन जारी रह सकता है, जो करीब 130 bhp की पावर और 300 Nm का टॉर्क देता है। इसमें मैनुअल गियरबॉक्स मिल सकता है। स्कॉर्पियो क्लासिट फेसलिफ्ट को महिंद्रा इस साल अपने ऐनुअल इवेंट में अनवील कर सकती है। बताते चलें कि कंपनी अपनी स्कॉर्पियो N पिकअप को भी 14 अगस्त के इवेंट में इंट्रोड्यूस करने वाली है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.