भारत बनाम वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज खेला जाएगा। मैच गुवाहाटी में होगा। पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया ने जीत लिया था और अब भारत के पास 1-0 की लीड है। वेस्टइंडीज की टीम शे होप की कप्तानी में आज कैसा प्रदर्शन करेगी, ये देखना होगा, लेकिन शुभमन गिल की कप्तानी में भारत के हौसले बुलंद हैं। खुद गिल का बल्ला अच्छे से चल रहा है, वहीं विराट कोहली आज की तारीख में जबरदस्त फॉर्म में हैं, बस चिंता की बात रोहित शर्मा हैं, जो पहले मैच में ज्यादा रन नहीं बना पाए थे। आज का मैच आप फ्री में टीवी पर कैसे देख पाएंगे, ये जान लीजिए। साथ ही स्मार्ट टीवी और मोबाइल पर देखने का तरीका भी हम आपको बताएंगे।
आज भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा वनडे स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉट स्टार पर आएगा लाइव
भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी सीरीज के मीडिया राइट्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। यानी वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैच इसी पर लाइव दिखाए जाएंगे। अगर आप टीवी पर मैच देख रहे हैं तो उसके लिए स्टार स्पोर्ट्स के टीवी चैनल पर जाना होगा, वहीं अगर मोबाइल पर मैच देखना चाहते हैं तो उसके लिए आपको जियो हॉट स्टार पर जाना होगा। इसके अलावा एक तरीका फ्री में देखने का भी है। मुकाबला दोपहर दो बजे से शुरू होगा।
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा वनडे डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री देख सकते हैं लाइव
आज का मुकाबला डीडी स्पोर्ट्स पर भी देख सकते हैं, लेकिन यहां पर मैच देखने के लिए आपके पास डीडी फ्री डिश का कनेक्शन होना चाहिए। बाकी अगर आपके पास किसी और कंपनी का डिश कनेक्शन है तो वहां पर डीडी स्पोर्ट्स पर मैच नहीं आएगा। हां, वहां अगर आप स्टार स्पोर्ट्स पर मैच देखना चाहें तो जा सकते हैं। दूरदर्शन स्पोर्ट्स के सोशल मीडिया हैंडल से आज इस बारे में जानकारी दी गई है।
वेस्टइंडीज टीम को लगा है झटका, जस्टिन ग्रीव्स हो गए हैं बाहर
भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड बिल्कुल फिट है, लेकिन वेस्टइंडीज को पहले मैच के बाद झटका लगा है। वेस्टइंडीज के लिए पहले मैच में शतक लगाने वाले जस्टिन ग्रीव्स चोटिल हो गए हैं। बताया जाता है कि उनकी पिंडली में कुछ दिक्कत है। ग्रीव्स सलामी बल्लेबाज हैं, उनकी गैर मौजूदगी में माना जा रहा है कि ज्वेल एंड्रयू को ओपनिंग का मौका मिल सकता है, वहीं शेरफेन रदरफोर्ड मिडल आर्डर में आकर बैटिंग करेंगे। बाकी और टीम में कोई बदलाव होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। भारत की प्लेइंग इलेवन में फिलहाल कोई परिवर्तन होते हुए नजर नहीं आ रहा है, जो टीम पहले मैच में उतरी थी, उसके साथ गिल फिर से जाना चाहेंगे।
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का पूरा स्क्वॉड: जॉन कैंपबेल, ज्वेल एंड्रयू, कीसी कार्टी, शे होप (विकेट कीपर), आमिर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स, कीमो पॉल, शमर जोसेफ, विटेल लॉज।
भारतीय क्रिकेट टीम का पूरा स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (विकेट कीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, ध्रुव जुरेल।
यह भी पढ़ें
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.