- Hindi News
- Career
- Delhi Schools In Top 10 | Education World India School Ranking 2026 27
- कॉपी लिंक
एजुकेशन वर्ल्ड ने देशभर में किए गए सर्वे के बाद एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग (EWISR) 2026-27 जारी की है। इस सर्वे में 34 शहरों के तकरीबन 18,000 लोगों से बातचीत की गई। इस बातचीत में पेरेंट्स, टीचर, स्कॉलर्स और काउंसिलर को शामिल किया गया। इस सर्वे में 22 राज्यों के 4500 स्कूलों को इंफ्रा, स्टूडेंट्स डेवलपमेंट जैसे 15 पैमानों पर जांचा गया।
एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 को एजुकेशन वर्ल्ड ने AZ रिसर्च पार्टनर के साथ मिलकर तैयार किया है। इस साल रैंकिंग में करीब 4,500 स्कूलों को शामिल किया गया। इसमें 8,000 पेरेंट्स, टीचर, स्कॉलर्स व काउंसिलर्स की राय ली गई।

चंडीगढ़ का ये सरकारी स्कूल नंबर 1
एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग (EWISR) 2026-27 में राज्य सरकार के स्कूलों की कैटेगरी में चंडीगढ़ के एक सरकारी स्कूल को पहली रैंक मिली है। यह चंडीगढ़ सेक्टर 16 D में बना गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल है। इससे पहले 2023–24 में भी इस स्कूल को पहली रैंक मिली थी। इस स्कूल ने ICT, स्मार्ट लर्निंग और NEP 2020 के अनुरूप पढ़ाई पर खास ध्यान दिया है।

दिल्ली के इन 4 सरकारी स्कूलों का दबदबा
एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग (EWISR) 2026-27 में राज्य सरकार के स्कूलों की कैटेगरी में दिल्ली के 4 सरकारी स्कूलों ने टॉप 10 में जगह बनाई है। यह सीएम श्री द्वारका सेक्टर 10, दिल्ली है। दिल्ली सरकार ने इस स्कूल में मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर और नई टीचिंग की प्रोसेस को NEP 2020 और नेशनल कुरिकुलम फ्रेमवर्क के अनुरूप जोड़ा है।
इस रैंकिंग में स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ को-करीकुलर व स्पोर्ट्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, टीचर्स की क्षमता, नेतृत्व और कम्युनिटी एंगेजमेंट को भी देखा गया।
——————————————————————
ये खबर भी पढ़ें
IIT बॉम्बे में एंटी सुसाइडल रूल्स लागू हुए:हर कमरे में ट्विन शेयरिंग; सीलिंग फैन हटाए, वाल माउंटेड पंखे लगना शुरू

IIT बॉम्बे में स्टूडेंट साहिल वाकोडे के सुसाइड के बाद स्टूडेंट्स की मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। आईआईटी बॉम्बे के हॉस्टल में ट्विन-शेयरिंग मॉडल लागू करने और काउंसलिंग के घंटे बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
