WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की रेस में इस समय भारतीय कप्तान शुभमन गिल और इंग्लैंड के कप्तान जो रूट संयुक्त रूप से पहले पायदान पर हैं। दोनों ने अभी तक 5-5 सेंचुरी लगाई है।
गिल-रूट के बीच नंबर-1 की रेस
शुभमन गिल और जो रूट ने WTC 2025-27 में अभी तक सबसे अधिक 5-5 सेंचुरी लगाई है। गिल ने 8 मैचों की 14 पारियों में 5 शतक के साथ 950 रन बनाए हैं, जबकि रूट ने इतने ही शतकों के साथ 13 मैचों की 25 पारियों में 1108 रन बनाए हैं। इंग्लैंड भी 19 अगस्त से पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज करने जा रही है। अब देखना होगा कि गिल या रूट में से कौन पहले किससे आगे निकलता है।
केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल भी टॉप-5 में
भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में 3-3 शतक लगा चुके हैं। यह दोनों ही खिलाड़ी टॉप-5 में मौजूद हैं। इनके अलावा शे होप, ट्रैविस हेड, डेवोन कॉन्वे और नजीमउल हुसैन शांतो ने भी इतनी ही सेंचुरी लगाई है। न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज टॉम लैथम 4 शतकों के साथ लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं।
ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा समेत 7 खिलाड़ी ऐसे हैं जो अभी तक 2-2 शतक जड़ चुके हैं।
ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, भारत, श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाड़ियों के खिलाड़ियों के पास अगले कुछ दिनों में इस लिस्ट में आगे बढ़ने का मौका होगा। पाकिस्तान का कोई खिलाड़ी मौजूदा WTC चक्र में एक से ज्यादा शतक नहीं लगा पाया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.