32 साल पहले एक बिग बजट धारावाहिक की शूटिंग के दौरान एक ऐसा खौफनाक हादसा हुआ, जिसने पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया।
साल 1990 में हुआ था प्रसारित
दरअसल हम जिस शो की बात कर रहे हैं उसका नाम है ‘द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान’। यह 90 के दशक का एक बेहद भव्य और ऐतिहासिक शो था। इस शो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। इस शो के निर्माता, निर्देशक और मुख्य अभिनेता खुद मशहूर फिल्ममेकर संजय खान थे। उनके साथ शो में अनंत महादेवन,दीपिका चिखलिया और शहबाज खान जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे थे। ‘द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान’ शो दूरदर्शन पर 25 फरवरी 1990 से 14 अप्रैल 1991 तक प्रसारित हुआ था।
8 फरवरी का वो दिन जो बना सबसे डरावना
हालांकि, ये शो अपनी सफलता से कहीं ज्यादा अपने साथ हुए भयानक हादसे के लिए याद किया जाता है। 8 फरवरी 1989 का वह दिन इस शो की पूरी टीम के लिए ‘मनहूस’ और डरावना साबित हुआ। इस शो की शूटिंग कर्नाटक के मैसूर में स्थित प्रसिद्ध प्रीमियर स्टूडियो में चल रही थी। एक बड़े सीन को फिल्माने की तैयारी चल रही थी, तभी अचानक आग लग गई। हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। स्टूडियो के अंदर वेंटिलेशन का कोई इंतजाम नहीं था। साथ ही सेट पर ज्वलनशील सामग्रियों जैसे आतिशबाजी (पटाखे) मौजूदगी थे, जिसके कारण आग ने चंद मिनटों में ही विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया।
करीब 52 लोगों की मौत, हीरो को करानी पड़ी 70 से ज्यादा सर्जरी
सेट पर आग इतनी भयानक थी कि वहां मौजूद लोगों को समझने और संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस दर्दनाक हादसे में 52 से ज्यादा लोगों की झुलसकर मौत हो गई थी, जिनमें कई जूनियर कलाकार, तकनीशियन और क्रू मेंबर्स शामिल थे। वहीं, मुख्य मेल लीड एक्टर व निर्देशक संजय खान गंभीर रूप से झुलस गए थे और उन्हें 13 महीने अस्पताल में रहकर 70 से ज्यादा सर्जरी करानी पड़ी थीं। उन्होंने हार नहीं मानी और ठीक होने के बाद शो को पूरा किया।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.