Google ने पिक्सल 11 सीरीज के साथ अपना स्मार्ट टैग ब्लूटूथ ट्रैकर भी भारत में लॉन्च कर दिया है। यह छोटा डिवाइस Apple Air Tag को कड़ी टक्कर देगा। गूगल का यह छोटा डिवाइस आपके बड़े काम आ सकता है। इसकी मदद से आप अपने सामान को गुम होने से बचा सकते हैं। इस ट्रैकर को आप बैग, पर्स, पेट्स के पट्टे में भी लगा सकते हैं।
कितनी है कीमत?
गूगल का यह स्मार्ट ब्लूटूथ ट्रैकर 3,799 रुपये में आता है। इसे आप इंडिविजुअली या चार के पैक में खरीद सकते हैं। इसके चार पैक वाले ट्रैकर सेट की कीमत 12,900 रुपये है। यह कंपनी का पहला स्मार्ट ट्रैकर है, जिसे भारतीय बाजार में पेश किया गया है। इसकी सेल भारत में नवंबर में शुरू की जाएगी। इसे गूगलके ऑनलाइन स्टोर पर एक ही फॉग कलर में खरीदा जा सकेगा।
क्या हैं फीचर्स?
गूगल का यह पहला ब्लूटूथ ट्रैकर Pixel Tag भारतीय बाजार में पेश किया गया है। इसमें ब्लूटूथ चैनल और अल्ट्रा-वाइडबैंड कनेक्टिविटी मिलती है। इसकी मदद से किसी गुम हुए सामान की सटीक लोकेशन मिल जाती है। इसमें प्रिसिजन फाइंडिंग फीचर दिया गया है। इस ट्रैकर को आप अपने Android स्मार्टफोन से पैयर कर सकते हैं। इसके लिए आपको फोन में Find Hub डाउनलोड करना होगा। इसमें गूगल पिक्सल डिवाइस के साथ फास्ट फेयरिंग फीचर मिलता है।
इस स्मार्ट ट्रैकर में कंपनी ने इन-बिल्ड स्पीकर दिया है। जब किसी डिवाइस को ढूंढ़ना होगा तो आप स्मार्टफोन की मदद से इसमें साउंड प्रोड्यूस कर सकते हैं। यही नहीं, इस ट्रैकर की मदद से आप अपने फोन में अलार्म भी बजा सकेंगे। यह आपको फोन भी कहीं गुम होने पर खोजने में मदद कर सकता है। इसमें एक बटन दिया गया है, जिसके जरिए आप अलार्म बजा सकेंगे।
Pixel Tag में CR2032 क्वॉइन सेल लगती है, जो पूरे 1 साल तक डिस्चार्ज नहीं होती है। इस सेल को आप रिप्लेस कर सकते हैं। यह टैग IP67 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में डूबने पर भी यह खराब नहीं होता है। इस टैग को आप Android 9 या इससे ऊपर के वर्जन वाले फोन के साथ पेयर कर सकते हैं। कंपनी इसकी खरीद पर 1 साल की वारंटी ऑफर कर रही है। इस टैग का वजन 11.8 ग्राम है।
यह भी पढ़ें – भारत में कब से खरीद सकेंगे Google Pixel 11 सीरीज के फोन? क्या हैं लॉन्च ऑफर?
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.