यह मददगार तो होता है पर हमारे फेफड़े खुद एक प्राकृतिक सफाई प्रक्रिया के जरिए धूल और दूसरी चीजों को बाहर निकालते हैं. लेकिन पर्याप्त पानी पीना और पौष्टिक चीजों को डाइट में शामिल करना शरीर और सांस की सेहत के लिए अच्छा हो सकता है. अगर आप घर पर फेफड़ों को देतोक्स करने के लिए कोई आसान ड्रिंक लेना चाहते हैं तो कुछ ड्रिंक्स के विकल्प रोज की डाइट का हिस्सा बन सकते हैं.
गुनगुना पानी फेफड़ों को हाइड्रेट रखने में सहायक
गुनगुना पानी पीना शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ फेफड़ों और सांस की नली में मौजूद चिपचिपे पदार्थ को पतला रखने में मदद करता है. इससे बलगम को बाहर निकालना आसान हो सकता है और सांस की नली साफ रखने में मदद मिलती है. रोज पर्याप्त मात्रा में पानी पीना फेफड़ों की प्राकृतिक सफाई प्रक्रिया को सपोर्ट करने वाली आसान आदत है.
अदरक की ड्रिंक
अदरक में मौजूद प्राकृतिक तत्व शरीर में सूजन कम करने में मदद करते हैं. अदरक को गुनगुने पानी में डालकर पीने से गले को आराम मिलता है और सांस से जुड़ी हल्की परेशानी में भी राहत मिल सकती है. और यह अदरक वाली ड्रिंक फेफड़ों की सेहत को सपोर्ट करने वाली आसान डाइट का हिस्सा बन क्र फेफड़ो को डिटॉक्स करने में भी मदद क्र सकती है.
यह भी पढ़ें: पानी पीने के बाद भी लगती है प्यास? शरीर के इन इशारों को समझें
नींबू पानी
नींबू में विटामिन C पाया जाता है, जो शरीर के इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करता है. नींबू पानी शरीर में पानी की कमी पूरी करने का भी आसान तरीका है. अच्छी हाइड्रेशन शरीर की प्राकृतिक सफाई प्रक्रिया में मदद करती है, इसलिए नींबू पानी को फेफड़ों की सेहत के लिए फायदेमंद ड्रिंक में भी गिना जाता है.
भाप फेफड़ों से बलगम निकालने में सहायक
गर्म पानी की भाप सांस की नली में जमा बलगम को कमजोर करने में मदद करती है. इससे बलगम बाहर निकालना आसान होता है और बंद नाक या गले की परेशानी में राहत मिलती है. फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए भाप को एक आसान घरेलू उपाय मान कर अपनाया जा सकता है.
फेफड़ों के डिटॉक्स के लिए धुएं से रहें दूर
फेफड़ों की प्राकृतिक सफाई को बेहतर रखने के लिए सबसे जरूरी है कि उन्हें नुकसान पहुंचाने वाली चीजों से बचाया जाए. सिगरेट और तंबाकू के धुएं से दूरी रखें और ज्यादा प्रदूषण वाली जगहों पर मास्क का इस्तेमाल करें. इसके साथ रोज थोड़ी शारीरिक गतिविधि करें पर्याप्त पानी और पौष्टिक खाना फेफड़ों को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद करता है.
यह भी पढ़ें: 11 साल से अपने बाल खा रही थी छात्रा, पेट से निकला 1.16 किलो का गुच्छा
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Calculate The Age Through Age Calculator
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.