बुशरा बानो का जन्म उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में हुआ। वो पढाई में काफी तेज थीं। उनके पास कई डिग्रियां हैं जैसे पीएचडी, एमबीए एम और नेट-जेआरफ। बुशरा बानो ने अपनी अपनी 12वीं की पढ़ाई खत्म करने के बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी यानी एएमयू से उच्च शिक्षा प्राप्त की।
कौन हैं बुशरा बानो, पास में कई डिग्रियां
बुशरा बानो का जन्म उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में हुआ। वो पढाई में काफी तेज थीं। उनके पास कई डिग्रियां हैं जैसे पीएचडी, एमबीए एम और नेट-जेआरफ। बुशरा बानो ने अपनी अपनी 12वीं की पढ़ाई खत्म करने के बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी यानी एएमयू से उच्च शिक्षा प्राप्त की। इसके बा नेट-जेआरएफ उत्तीर्ण किया और मैनेजमेंट विषय में पीएचडी पूरी की।
सऊदी में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी
इतना ही नहीं वो शादीशुदा है। अपनी पीएचडी पूरी करने के बाद सऊदी अरब की एक नामी यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी कर रही थीं। वहां वो एक शानदार लाइफ को अपने बच्चों के साथ जी रही थीं। लेकिन इसके बावजूद उनका झुकाव यूपीएससी की तरफ गया। विदेश में शिक्षण कार्य करने के बाद वे देश सेवा के संकल्प के साथ भारत लौटीं। इसमें उनके पति ने भी पूरा सपोर्ट किया। वो भी बुसरा बानो और बच्चे के साथ 2016 में भारत लौट आएं।
दो बच्चों की मां ने शुरू की तैयारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बुशरा बानो जब भारत लौंटी, तो उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। यूपीएससी की तैयारी के दौरान बुशरा बानो दूसरे बच्चे की मां बन गईं। जब वो दूसरे बच्चों की मां बनीं, तो लोगों ने मान लिया था कि उनका नाता अब किताबों से टूट जाएगा। लेकिन उन्होंने उन लोगों को गलत साबित किया।
यूपी पीसीएस और यूपीएससी किया क्रैक
यूपीएससी के लिए बुशरा बानो ने जमकर मेहनत की। हालांकि उनके लिए ये सब आसान नहीं था। पारिवारिक जिम्मेदारियों, दो बच्चों की परवरिश और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपने प्रयास जारी रखा। बुशरा ने यूपीएससी और यूपी पीसीएस जैसी कठिन परीक्षाओं में सफलता हासिल कर भारतीय पुलिस सेवा में स्थान प्राप्त किया।
जानें कितनी थी रैंक
पहली बार जब यूपीएससी की सिविल सर्विस को क्रैक किया, तो उन्होंने परीक्षा में ऑल इंडिया 277वीं रैंक हासिल की। इसके तहत उन्हें भारतीय रेल यातायात सेवा कैडर अलॉट हुआ, मगर बुशरा का सपना भारतीय पुलिस सेवा में जाने का था। ऐसे में उन्होंने फिर से यूपीएससी में भाग्य आजमाया और इस बार 234वीं रैंक लाकर पश्चिम बंगाल कैडर में आईपीएस बनीं। बता दें कि साल 2021 बैच की आईपीएस बुशरा बानो की वर्तमान पोस्टिंग पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में एडिशनल एसपी के पद पर है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.