वुमेंस एशिया कप 2026 के 10वें मैच में श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। यह इस टूर्नामेंट में उनकी लगातार तीसरी जीत थी। हालांकि 115 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत बहुत खराब रही और केवल 44 रन पर ही कप्तान चमारी अटापट्टू समेत 5 खिलाड़ी आउट हो गए। एक वक्त तक मैच पर बांग्लादेश का पूरा कब्जा लग रहा था, लेकिन पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आईं हर्षिता समरविक्रमा ने एक बेहतरीन पारी खेलकर मैच का रुख पलट दिया और टीम को जीत दिला दी। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। श्रीलंका से पहले टीम इंडिया सेमीफाइनल में बना चुकी थी।
114 रन ही बना पाई बांग्लादेश की टीम
पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम 20 ओवर बैटिंग करने के बाद 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 114 रन ही बना पाई। सोभना मोस्तरी 34 रनों के साथ टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। उनके अलावा दिलारा अख्तर ने 26, जुवैरिया फिरदौस और फाहिमा खातून ने 14-14 रनों की पारी खेली। वहीं श्रीलंका के लिए चामुडी प्रबोदा ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए।।
श्रीलंका की शुरुआत रही बेहद खराब
115 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में कप्तान चमारी अटापट्टू सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गईं और पावरप्ले खत्म होने तक श्रीलंका ने दो और विकेट गंवा दिए। इसके बाद 9वें और 10वें ओवर में विशमी गुणरत्ने और कविशा दिलहारी के आउट होने से टीम की मुश्किलें और बढ़ गईं। केवल 44 रन पर 5 विकेट गिर जाने से श्रीलंका मुसीबत में आ गई और मैच पर बांग्लादेश की पकड़ मजबूत दिखने लगी।
हर्षिता 48 रन बनाकर रहीं नाबाद
पांचवें नंबर पर बैटिंग करने आईं हर्षिता समरविक्रमा ने यादगार पारी खेलते हुए नीलक्षिका सिल्वा के साथ छठे विकेट के लिए 38 रनों की साझेदारी की। जब आखिरी 3 ओवरों में 29 रनों की जरूरत थी, तब उन्होंने 18वें ओवर में 16 रन और 19वें ओवर में 11 रन बनाकर मैच श्रीलंका के पक्ष में कर दिया। श्रीलंका ने 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर 4 विकेट से मुकाबला जीत लिया। हर्षिता 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 48 रन बनाकर नाबाद रहीं और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। इस जीत के साथ श्रीलंका, भारत के बाद सेमीफाइनल में पहुँचने वाली दूसरी टीम बन गई।
यह भी पढ़ें
ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, लाबुशेन को नहीं किया गया ड्रॉप
रिंकू सिंह की कप्तानी में मेरठ की टीम बनी चैंपियन, फाइनल में लखनऊ को 94 रनों से रौंदा
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.