भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार (6 मार्च) को भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे. कारोबार के अंत में 30 शेयरों वाला बीएसई का सेंसेक्स 1,097 अंक या 1.37% की गिरावट के साथ 78,918.90 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि 50 शेयरों वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 315.45 अंक या 1.27% गिरकर 24,450.45 के लेवल पर बंद हुआ था. 9 मार्च को बाजार की चाल को लेकर जियोजित फाइनेंसियल सर्विसेज के मुख्य बाजार रणनीतिकार आनंद जेम्स ने कहा कि निफ्टी में कंसोलिडेशन दिख सकता है. शॉर्ट टर्म टारगेट 25,000 से 25,480 तक हो सकता है, लेकिन अगर निफ्टी 24,530 के ऊपर नहीं टिकता, तो यह 23,550 तक गिर सकता है. कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान के अनुसार 24,500-24,600 मुख्य सपोर्ट जोन है. इसके ऊपर रहने पर बाजार 25,000 की ओर बढ़ सकता है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.