बेटी संग दुबई में फंसी लारा दत्ता | Image:
Instagram
इंस्टाग्राम पर लारा ने वीडियो शेयर कर बताया कि किस तरह से वो इजरायल और ईरान युद्ध की शुरुआत से ही दुबई में हैं। पिछले 3 साल से दुबई उनका घर रहा है और उन्होंने यहां काफी समय बिताया है।
‘शूटिंग कर रही थी, तभी अचानक…’
एक्ट्रेस ने बताया कि वो 28 फरवरी को दुबई के एक स्टूडियो में शूटिंग कर रही थी। तभी अचानक हमें धमाकों की आवाज सुनाई देने लगी। वे स्टूडियो से बाहर भागे और मिसाइलों को इंटरसेप्ट होते देखा। उन्होंने कहा कि मैं झूठ नहीं बोल सकती, कुछ दिन स्ट्रेस वाले रहे हैं। मैं अपनी बेटी के साथ यहां हूं। काम के सिलसिले मेरे पति हमेश बाहर थे। शुक्र है कि वह दुबई में नहीं थे।
लारा ने कहा कि हम नर्वस हैं, डरे हुए हैं। बहुत सारे फाइटर जेट्स हमारे ऊपर से उड़ रहे हैं, तेज धमाके हो रहे हैं। हम एक सेफ विला में रहते हैं, लेकिन तब भी धमाकों की वजह से खिड़कियां हिलती हैं, घर और दरवाजे खड़खड़ाते हैं, जो बहुत डरावना है।
यूएई सरकार की तारीफ की
एक्ट्रेस ने UAE सरकार का भी शुक्रिया अदा किया और कहा कि उन्होंने बहुत बढ़िया काम किया है। हमें सच में ऐसा लगा कि हमारा ध्यान रखा जा रहा है, हमें अपना समझा जा रहा है। चाहे हमारी राष्ट्रीयता कुछ भी हो या हम कहीं से भी हों, हमें सुरक्षित रखा जा रहा है।
उन्होंने बताया कि कैसे इन हालातों के बीच उनके घर का माली रोज आकर अपना काम कर रहा है। तनाव के बीच भी नॉर्मल लाइफ पूरी तरह से ठप नहीं हुई है। लोग सतर्क जरूर हैं, लेकिन अपने रोजमर्रा के काम जारी रखे हुए हैं। उन्होंने वीडियो में पिछले साल भारत और पाकिस्तान में हुए संघर्ष का भी जिक्र किया और कहा कि तब हमने देखा कि हमारे देश ने वहां हमारी कितने अच्छे से हिफाजत की थी, यहां भी ऐसा ही है।
भारत लौटना चाहती हैं लारा
लारा ने यह भी बताया कि अब वो भारत लौटने के लिए फ्लाइट्स देख रही हैं, लेकिन इस समय ज्यादा उड़ानें उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वो कोई न कोई रास्ता निकाल लेंगी। उन्होंने बताया कि मौजूदा हालातों से बच्चे काफी डरे हुए हैं। वो भी डरे हुए हैं, लेकिन बच्चों के लिए खुद को नॉर्मल रखने की कोशिश कर रहे हैं।
वीडियो के आखिर में एक्ट्रेस ने कहा कि कोई भी आम नागरिक डर के साए में जीने का हकदार नहीं है। मैं उम्मीद करती हूं कि अंत में समझदारी और बेहतर फैसला ही जीतेगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.