बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। नई बस्ती मैदान में चल रहे डे-नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान लाइव मैच में एक खिलाड़ी की मौत हो गई। गोमिया के रहने वाले 37 वर्षीय फुटबॉलर कजरा मुर्मू मैदान में गेंद लेकर आगे बढ़ रहे थे, तभी मामूली टक्कर के बाद अचानक मैदान में गिर पड़े और फिर कभी नहीं उठे। मृतक की पहचान गोमिया के खंभरा बस्ती निवासी 37 वर्षीय फुटबॉल खिलाड़ी कजरा मुर्मू के रूप में हुई है। उनके पीछे एक पुत्र और एक पुत्री है। मौत की खबर फैलते ही अस्पताल में परिजनों के साथ-साथ भारी संख्या में जनप्रतिनिधि और खेल प्रेमी पहुंच गए।
खेल खेल में हुई मौत
बताया जा रहा है कि बजरंग क्लब की ओर से नई बस्ती मैदान में तीन दिवसीय डे-नाइट फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया था। मैच के दौरान गोलकीपर ने बॉल किक की, एक खिलाड़ी के पास गेंद आई और वो लेकर आगे बढ़ा। तभी विपक्षी टीम के एक खिलाड़ी ने बॉल छीनने की कोशिश की। कजरा ने पैरों के बीच से दूसरे खिलाड़ी को पास दिया और इसी दौरान वो अचानक मैदान में गिर पड़े। पहले लगा कि मामूली चोट है, लेकिन जब वो नहीं उठे तो आयोजक और बाकी खिलाड़ी उनके पास दौड़कर पहुंचे। आनन-फानन में बेहोशी की हालत में कजरा को DVC अस्पताल, बोकारो थर्मल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
देखें वीडियो
खिलाड़ी की मौत पर सवाल, जांच में जुटी पुलिस
लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि मामूली रूप से गिरने से मौत कैसे हो गई? फुटबॉल के मैदान में खिलाड़ी अक्सर गिरते-पड़ते रहते हैं, लेकिन इस तरह मैदान में गिरने से अचानक हुई खिलाड़ी की मौत से सभी अचंभित हैं। डॉक्टरों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का पता चलेगा। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद बोकारो थर्मल थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ये घटना पूरे बोकारो के खेल जगत के लिए एक बड़ा झटका है। अब सभी को फुटबॉल खिलाड़ी कजरा के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
(बोकारो से मृत्युंजय की रिपोर्ट)
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.