पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चयनकर्ता क्रिस श्रीकांत ने तिलक वर्मा के स्थान पर रजत पाटीदार को टीम में शामिल करने की बात कही है। उन्होंने तिलक की तीखे शब्दों में आलोचना की है और उनके धीमे अप्रोच को टीम के लिए नुकसानदेह बताया है।
तिलक वर्मा की जगह रजत पाटीदार को मौका दो
भारत ने भले ही जिम्बाब्वे के खिलाफ तीनों मैच बेहद आसानी से जीत लिए हों, लेकिन आखिरी मुकाबले में तिलक वर्मा के बल्ले से 9 गेंदों में 11 रन निकले थे। क्रिस श्रीकांत ने तिलक वर्मा के लगातार डॉट गेंदे खेलने वाले अप्रोच की आलोचना की। मध्यक्रम में उनकी धीमी बल्लेबाजी टीम पर नकारात्मक असर डालती है। श्रीकांत ने तिलक की पारी की आलोचना करते हुए उनकी तुलना रजत पाटीदार से की और सुझाव दिया कि दो बार आईपीएल जीतने वाले कप्तान मौजूदा भारतीय उप-कप्तान से पहले मौका पाने के हकदार हैं। श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “एक बार फिर तिलक ने नौ गेंदें खेलीं। वह ज्यादा देर तक तेज गेंदबाजी को नहीं खेल सकते। उनकी निरंतरता कहां है? मुझे बताओ? उन्होंने इंग्लैंड में क्या किया? कभी-कभार एक-आध अच्छी पारी खेल लेते हैं।” रजत पाटीदार से तुलना करते हुए पूर्व चयनकर्ता ने सीधे शब्दों में कह दिया कि तिलक वर्मा उनके आगे कुछ नहीं हैं। उन्होंने कहा- “वह (तिलक वर्मा) रजत पाटीदार के सामने कुछ भी नहीं हैं। अगर आपको टी20 में कोई दमदार पारी खेलनी है, तो पाटीदार को मौका दीजिए। यश ठाकुर जैसे सभी खिलाड़ियों को मौके मिल रहे हैं, उन्हें भी मौका दीजिए।” तिलक ने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 5 गेंदों पर नाबाद 6 रन बनाए, जिसके बाद दूसरे मैच में उन्होंने 29 गेंदों पर 60 रनों की आक्रामक पारी खेली। तीसरे मुकाबलवे में उन्होंने 11 रन बनाए। भारत ने जिम्बाब्वे को तीनों मैचों में 7 विकेट, 90 रन और 35 रन से हराया।
अभिषेक शर्मा की भी की आलोचना, संजू को खिलाने की मांग
तिलक के साथ-साथ क्रिस श्रीकांत ने अभिषेक शर्मा की भी आलोचना की। उन्होंने अभिषेक के बारे में बात करते हुए कहा- “विश्व कप के बाद से ही अभिषेक शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। मुझे लगता है कि अब उनके खिलाफ कोई कड़ा फैसला लेना होगा। मुझे लगता है कि संजू को फिर से मौका मिलेगा। उन्हें निश्चित रूप से टीम में वापस बुलाया जाएगा। चयनकर्ताओं को कोई कठिन फैसला लेना होगा।” अपनी पिछली 10 पारियों में अभिषेक ने सिर्फ 191 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। गौतरतलब है कि मौजूदा समय में भारतीय सीनियर पुरुष टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर हैं। मुख्य कोच गौतम गंभीर हैं। ऐसे में नाम ना लेते हुए क्रिस श्रींकात ने अपनी बड़ी मांगे और सुझाव पल्बिक प्लेटफॉर्म के माध्यम से इन दोनों को दी हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.